लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: पटना में मीनाक्षी होटल के कमरा नंबर 303 में महिला पुलिसकर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था, खून और सिंदूर बिखरा, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2023 17:15 IST

Bihar Crime News:  घटनास्थल पर कोतवाली डीएसपी कृष्ण कुमार मुरारी, कोतवाली थाना प्रभारी संजीत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जहानाबाद निवासी गजेंद्र ने गुरुवार को होटल में एक कमरा बुक कराया था।कमरे में वो एक शख्स के साथ ठहरी थी, वहां खून और सिंदूर बिखरा हुआ है।घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में जंक्शन के पास स्थित मीनाक्षी होटल के कमरा नंबर 303 में एक महिला पुलिसकर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। जिस कमरे में वो एक शख्स के साथ ठहरी थी, वहां खून और सिंदूर बिखरा हुआ है।

उसके बाद इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी के साथ आए युवक ने ही उसकी हत्या की है। मृतका जहानाबाद जिले की रहने वाली बताई जा रही है और उसका नाम शोभा कुमारी बताया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

स्पेशल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि होटल के तीसरे तल्ले के कमरा संख्या 303 में महिला का खून से सना शव देख होटल संचालक और कर्मियों में हड़कंप मच गया। होटल कर्मियों ने आनन फानन में कोतवाली थाना को घटना की पूरी जानकारी दी।

जिसके बाद घटनास्थल पर कोतवाली डीएसपी कृष्ण कुमार मुरारी, कोतवाली थाना प्रभारी संजीत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि जहानाबाद निवासी गजेंद्र ने गुरुवार को होटल में एक कमरा बुक कराया था, जिससे मिलने शुक्रवार को शोभा नामक युवती पहुंची थी।

इसके बाद युवती को सिर में गोली मारने की बात बताई जा रही है। फिलहाल फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। वहीं युवक द्वारा होटल में जमा किए गए पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। डीएसपी ने इस मामले को लेकर बताया कि दोपहर 12 बजे के आसपास होटल के संचालक ने इसकी सूचना दी।

आशंका है कि हत्या सुबह 10 बजे हुई होगी। पुलिस के मुताबिक दोनों जहानाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस अभी जांच में जुटी है। आखिर किन वजहों से गोली मारी गई और दोनों के बीच क्या रिश्ता था, इसकी भी जांच की जा रही है। कमरे से कट्टा बरामद किया गया है। हत्या इसी कट्टे से हुई या नहीं पुलिस अभी जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाPoliceहत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल