लाइव न्यूज़ :

Bihar News: शौहर ने बेगम को व्हाट्सएप पर दिया 'तीन तलाक', ससुरालवालों ने हलाला कराने का बनाया दबाव

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2026 13:21 IST

Bihar News:पीड़िता के वकील ने गंभीर धाराएं नहीं लगाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Open in App

Bihar News: बिहार में बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहरा-2 कलमबाग से तीन तलाक का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रुकसाना खातून को उसके पति मोहम्मद मकबूल ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए 'तीन तलाक' लिखकर तलाक दे दिया। हालात इतने बिगड़े कि उसे घर से भी निकाल दिया गया। हालांकि, बाद में समाज के दबाव में पति उसे वापस ले गया, लेकिन अब उसे अपने ससुर या जेठ से ही हलाला कराने के लिए दबाव दिया जाने लगा है। पीड़िता रुखसाना खातून का आरोप है कि उसके पति मोहम्मद मकबूल ने 20 फरवरी 2024 को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर उसे तीन तलाक दे दिया। 

रुखसाना की शादी 11 मार्च 2022 को हुई थी। निकाह के समय 51 हजार रुपये मेहर और दो भर सोना दिया गया। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद दहेज की मांग शुरू हो गई। पांच लाख रुपये नहीं देने पर मारपीट, प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप है।

समाज के हस्तक्षेप के बाद वह वापस ससुराल लौटी, लेकिन दिल्ली ले जाकर उससे और उसके परिवार से लगातार पैसे वसूले गए। पति पर फोन से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, देह व्यापार में धकेलने की धमकी देने और साथ रहने की बात कहने पर ससुर या जेठ से हलाला कराने की शर्त रखने का भी आरोप है। पीड़िता ने बताया कि 17 मार्च 2024 को पति ने मैसेज कर दूसरी शादी करने की जानकारी भी दी, जबकि देवर द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।

रुखसाना का दावा है कि अब तक 16 से 17 लाख रुपये उससे ले लिए गए। पीड़िता के अनुसार शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने 5 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। समाज के हस्तक्षेप के बाद पति उसे वापस ले गया और दिल्ली लेकर चला गया।

रुखसाना का आरोप है कि दिल्ली में कारोबार के नाम पर पति ने उसकी मां से 5 लाख रुपये लिए, जिसके लिए मां ने गहने गिरवी रखे और कर्ज लिया। इतना ही नहीं, बेटी के नाम पर बैंक में जमा 1 लाख 40 हजार रुपये की एफडी भी तुड़वाकर ले ली गई। महिला का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उसके मायके पर हमला कराया गया, जिसमें वह और उसका भाई घायल हो गए।

बेटे के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। कभी फुलवरिया थाना तो कभी महिला थाना भेज दिया जाता है। केस दर्ज होने के बाद पति के दबाव में उस पर ही चोरी का मामला दर्ज कर दिया गया। पीड़िता के वकील ने गंभीर धाराएं नहीं लगाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या ममता कुमारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस से रिपोर्ट तलब की है और समाज में जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया है।

टॅग्स :बिहारतीन तलाक़Bihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल