लाइव न्यूज़ :

Bihar: 60 साल की बुजुर्ग को 30 साल के मर्द से हुआ प्यार, 3 बच्चों को छोड़ महिला फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2026 15:20 IST

Bihar: महिला अपने 30 साल के प्रेमी वकील मिश्रा से लिपटी रही। इसका प्रेमी भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबरी गांव निवासी वकील मिश्रा हैं।

Open in App

Bihar: बिहार के बांका जिले से एक बडा ही दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, जिले की एक 60 वर्षीय महिला को अपने से 30 साल छोटे युवक से प्यार हो गया और इस इश्क का खुमार इतना चढ़ा कि महिला ने घर-बार छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार होने का साहसिक निर्णय लिया। बांका जिले के अमरपुर बस स्टैंड पर भारी भीड के बीच तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी से लिपट गई और बिलख-बिलखकर रोने लगी। महिला का जवान बेटा भी मौके पर आ गया।

उसने साथ चलने को कहा तो मां 30 साल के आशिक के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। हाई वोल्टेज ड्रामा चलता देख तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद कुछ समय के लिए बस स्टैंड पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। महिला अपने प्रेमी से लिपटकर उसके साथ जाने की जिद्द करने लगी। बाद में महिला के जवान बेटे ने दोनों को पकड़कर अमरपुर पुलिस को सौंप दिया। महिला के बेटे में सारी कहानी पुलिस को बताई। महिला के जवान बेटे समित मंडल ने बताया कि हम तीन भाई अमरपुर के भरको में रहते हैं। छह महीने पहले अचानक घर से कुछ गहने और अन्य महंगा सामान लेकर फरार हो गई थी।

काफी खोजबीन भी की गइ थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आज अचानक कुछ लोगों ने उसको फोन कर बताया कि उसकी मां किसी युवक के साथ कहीं जाने की तैयारी में बस स्टैंड पर खड़ी है। सूचना मिलते ही बेटा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। महिला अपने 30 साल के प्रेमी वकील मिश्रा से लिपटी रही। इसका प्रेमी भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबरी गांव निवासी वकील मिश्रा हैं।

थाना में पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि मिस्ड कॉल के बाद बात होने के बाद प्यार हुआ। महिला ने बताया कि उनकी और प्रेमी की बातचीत लगभग 4 महीने पहले फोन के जरिए शुरू हुई थी। शुरू में सामान्य बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। इसके बाद दोनों ने भागलपुर स्टेशन पर मिलने का निर्णय लिया और वहीं से लुधियाना भाग गए।

महिला का दावा है कि लुधियाना में उन्होंने शादी भी कर ली है और वह अपने प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जीवन व्यतीत कर रही हैं। महिला ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ खुश है और अब किसी भी तरह के दबाव में वापस घर नहीं लौटना चाहती। भीड़ में मौजूद लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को सुनकर चौंक गए। महिला और युवक की प्रेम कहानी ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।

टॅग्स :बिहारमहिलाBihar Policeरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक