लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला पर टूटा दुखों का पहाड़, पति ने छोड़कर मामी से कर ली शादी , अब ससुर साथ में रहने का बना रहा है दबाव

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2024 18:24 IST

किरण देवी ने बताया कि जब उसको पता चला कि उसका पति अपनी ही मामी के साथ भाग कर शादी रचा ली है। तब से लेकर आज तक वह थाना से लेकर कोर्ट तक न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रही है।

Open in App

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पति अपनी पत्नी को छोड़कर मामी संग फरार हो गया। मामला यही नहीं रुका अब महिला के ससुर ने एक शर्मनाक प्रस्ताव अपनी बहू के सामने दे दिया है। पीड़िता किरण देवी ने बताया कि पति के द्वारा छोड़ दिए जाने के कारण अब वह अपनी दोनों बेटियों के संग अपने ससुराल में ही रह कर किसी तरह अपना जीवन यापन करती है। लेकिन अब उसका ससुराल में रहना भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि अब उसके ससुर अपने साथ रहने के लिए दबाव देता है और कहता है कि अगर मेरे साथ नहीं रहोगी तो अपने घर में नहीं रहने देंगे।

अब किरण देवी का कहना है कि मैं करूं तो मैं क्या करूं, जाऊं तो कहां जाऊं अब अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मेरे पास एक ही विकल्प है अपने दोनों बेटियों के साथ अब अपनी जिंदगी को ही खत्म कर दूंगी। पीड़ित महिला मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के जजूआर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की रहने वाली है। जिसकी शादी 2004 में औराई थाना क्षेत्र के गंगोली गांव के रहने वाले पप्पू ठाकुर के साथ हुई थी और शादी के 7 साल बाद जब पीड़ित महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया तो पति ने अपने पत्नी और दोनों बेटियों को छोड़ अपनी मामी से ही शादी रचा ली। 

पीड़िता ने बताया कि जब उसने 2011 में दूसरी पुत्री को जन्म दिया तभी से उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा और पुणे से लेकर ससुराल में बिठा दिया जिसके बाद ना तो खर्च देता था और ना घर आता है। इसी बीच पता चला कि वह समस्तीपुर के पटोरी गांव के रहने वाली अपनी मामी गुड़िया देवी को लेकर फरार हो गया और अपनी मामी से शादी कर लिया है। 

किरण देवी ने बताया कि जब उसको पता चला कि उसका पति अपनी ही मामी के साथ भाग कर शादी रचा ली है। तब से लेकर आज तक वह थाना से लेकर कोर्ट तक न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रही है। बता दें कि मामले को लेकर पीड़ित महिला किरण देवी ने बताया कि उनका पति पप्पू ठाकुर शादी के पूर्व से ही पुणे में रह कर फर्नीचर का काम करता है।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो