लाइव न्यूज़ :

Akshara Singh: 5000000 रुपये रंगदारी दो नहीं तो जान से मार देंगे?, अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला बरमेश्वर मुखिया का पोता अरेस्ट!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2024 14:59 IST

Akshara Singh: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुर के कातिरा का रहने वाला कुंदन सिंह ने धमकी दी थी। पहले से कुंदन सिंह के ऊपर 2 मामले दर्ज हैं।50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।

Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली और फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अभिनेत्री ने धमकी मिलने के बाद दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। दानापुर-एक के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया, “अक्षरा सिंह की ओर से लिखित शिकायत मिली है, जिसमें उन्होंने 11 नवंबर को दो अलग-अलग अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन आने की जानकारी दी। इस बीच पुलिस ने बरमेश्वर मुखिया के पोता कुंदन कुमार सिंह को  अरेस्ट किया है। शराब पीकर धमकी दी थी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके अरेस्ट किया। भोजपुर के कातिरा का रहने वाला कुंदन ने धमकी दी थी। पहले से इसके उपर 2 मामले दर्ज हैं।

फोन करने वाले कुंदन  ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।” उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जारी है। भोजपुरी अभिनेत्री के पिता बिपिन सिंह ने बताया, “उन्हें (अक्षरा) 11 नवंबर को दो अज्ञात नंबरों से फोन आया था और फोन करने वाले कुंदन ने उन्हें धमकाया, गाली दी और उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

व्यक्ति ने अक्षरा को दो दिनों के भीतर रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। हमने तुरंत स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई।” बिपिन सिंह ने बताया, “दानापुर थाना की एक टीम बुधवार को हमारे घर आई और इस संबंध में अक्षरा से लिखित शिकायत ली।” इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअक्षरा सिंहबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल