लाइव न्यूज़ :

भीलवाड़ा गैंगरेप: राष्ट्रीय महिला आयोग का आरोप, राजस्थान पुलिस ने गैंगरेप की एफआईआर दर्ज करने में देरी की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2023 09:28 IST

राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप और बर्बर हत्या के केस में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राजस्थान पुलिस को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय महिला आयोग ने भीलवाड़ा में हुए नाबालिग के साथ गैंगरेप और हत्या में पुलिस पर उठाये सवालआयोग ने इस अपराध के लिए राजस्थान पुलिस को खड़ा किया आरोपों के कटघरे में नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप और नृशंस हत्या में राजस्थान पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है

भीलवाड़ा:राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप और बर्बर हत्या के केस में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राजस्थान पुलिस को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया है। एनसीडब्ल्यू की टीम ने बीते शनिवार को घटना स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि भीलवाड़ा में नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप और नृशंस हत्या में पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है।

आयोग के सदस्यों ने अपराध स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में की गई देरी के कारण पीड़िता को जान से हाथ धोना पड़ा। राजस्थान में महिलाओं के प्रति हो रही हिंसक वारदात के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग की पिछले महीने से अब तक यह चौथी यात्रा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि पुलिस ने नाबालिग के लापता होने के बाद एफआईआर दर्ज करने में देरी की, जिसके कारण अपराधियों को वारदात करने में काफी समय मिला और इसके दूसरी ओर लापता पीड़िता के परिजनों को भयानक सदमे से गुजरना पड़ा।

एनसीडब्ल्यू ने अपनी जांच के आधार पर बताया कि इस जघन्य अपराध में नाबालिग समेत कम से कम 11 आरोपी के शामिल होने का शक किया जा रहा है। जिनमें से 6 को ही पुलिस अब तक हिरासत में ले पाई है और पांच आरोपी फिलहाल लापता हैं।

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि पीड़िता के साथ हुए अपराध की गंभीर प्रकृति और को देखते हुए पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द 'न्याय' दिये जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

आयोग की एक सदस्य ने कहा, "राजस्थान पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी के लिए जिम्मेदार थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया है। आयोग इस बर्बर अपराध के जांच की प्रगति की निगरानी करने और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।"

टॅग्स :Bhilwaraहत्यामर्डर मिस्ट्रीMurder Mysteryराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो