लाइव न्यूज़ :

बेतियाः राम मंदिर के पुजारी का सिर काटकर काली मंदिर में चढ़ाया, 40 सालों से कर रहे थे पूजा, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2022 18:33 IST

बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर मठ का मामला है। लोग काली मंदिर में पूजा करने गए तो मंदिर के गेट पर कटा सिर देख सन्न रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देदेखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई।मंदिरों की आपस में दूरी करीब एक किलोमीटर है।घटनास्थल पर अपराधियों का एक चप्पल छुटा मिला।

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर मठ स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी रुदल प्रसाद वर्णवाल (55) का सिर काट कर अपराधियों ने काली मंदिर में चढ़ा दिया। पुजारी गूंगा था और 40 सालों से यहां पूजा कर रहा था।

 

आज सुबह लोग काली मंदिर में पूजा करने गए तो मंदिर के गेट पर कटा सिर देख सन्न रह गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मंदिरों की आपस में दूरी करीब एक किलोमीटर है। ग्रामीणों ने बताया कि बकुलहर रामजानकी मंदिर के पुजारी मंगलवार की रात प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में सोए थे।

अपराधी छत के रास्ते से प्रवेश कर उनका सिर काट लेकर चले गए। घटनास्थल पर अपराधियों का एक चप्पल छुटा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुजारी गूंगे थे और करीब 10 साल से मंदिर में पूजा पाठ करते थे। पूजा पाठ के सिवा उनको किसी से कोई मतलब नहीं रहता था। घटनास्थल पर अपराधियों का एक चप्पल छुटा मिला।

घटना की सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष राज रूप राय व चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों जगहों से कटे सिर व धड़ को कब्जे में ले ली है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

वहीं मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडे बताया कि घटनास्थल पर डॉग एस्कॉर्ट की टीम भी बुलाई गई। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना को कृत करने वाले अपराधियों को गिरफतार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

क्राइम अलर्टबर्थ-डे पार्टी में ट्रिपल मर्डर; बुलंदशहर में केक लगाने को लेकर विवाद, बिछ गई तीन लाशें

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं अपहरण और फिरौती के मामलों में, दो पदाधिकारियों समेत चार कर्मियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती राशि भी बरामद

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?