लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे धमाके में संदिग्ध हमलावर की पहली तस्वीर आई सामने, NIA ने रखा 10 लाख इनाम

By आकाश चौरसिया | Updated: March 7, 2024 12:01 IST

Bengaluru Cafe Blast Suspect Photo: बेंगलुरु के कैफे में हुए धमाके से संबंधित एक संदिग्ध आरोपी की तस्वीर सामने आ गई है, इस दौरान वो बस की यात्रा कर रहा था। पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देBengaluru Cafe Blast: पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुआBengaluru Cafe Blast: विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थेBengaluru Cafe Blast: एनआईए ने इसी संदिग्ध के ऊपर करीब 10 लाख रुपए का इनाम रखा

Bengaluru Cafe Blast Suspect: बेंगलुरु के कैफे में हुए धमाके से संबंधित एक संदिग्ध आरोपी की तस्वीर सामने आ गई है, तस्वीर में वो बस यात्रा करते हुए दिखा। पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे। बताते चले कि पिछले दिनों एनआईए ने इसी संदिग्ध के ऊपर करीब 10 लाख रुपए का इनाम रखा और ये भी कहा कि जो भी इसके बारे में सूचना देता है, उसे ये इनामी राशि दी जाएगी।

इससे पहले NIA के सामने आई तस्वीरों में से एक में संदिग्ध को बिना टोपी या मास्क के भी दिख रहा है। इससे पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कैफे में प्रवेश करते समय टोपी, मास्क और चश्मा पहने संदिग्ध हमलावर की तस्वीर पोस्ट की थी। एजेंसी ने फोन नंबर और ईमेल साझा किए, जहां लोग उस अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी भेज सकते थे जो मुख्य संदिग्ध के रूप में उभरा है।

एजेंसी ने फोन नंबर और ईमेल आईडी भी साझा किया है, जहां लोग उस अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी भेज सकते हैं और यह फोटो उसी संदिग्ध आरोपी की है, जिसने कैफे में इतने बड़े धमाके को अंजाम दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कैफे में हुए बम धमाके की जांच इस हफ्ते की शुरुआत में एनआईए को सौंपी गई थी।

संदेह है कि यह विस्फोट इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किया गया है। विस्फोट के तुरंत बाद, कर्नाटक पुलिस ने कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला