लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत 5 ने किया गैंगरेप?, पश्चिम बंगाल की 27 वर्षीय महिला के साथ घर में धमकाकर और बारी-बारी से यौन शोषण, 25000 रुपये नकद और 2 मोबाइल लेकर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 22:02 IST

बेंगलुरुः घटना मंगलवार देर रात मदनायकनहल्ली पुलिस थाने के अंतर्गत गंगोंडनहल्ली में रात नौ बजे के बाद घटी। महिला की ओर से सूचना मिलने के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने महिला को धमकाया और बारी-बारी से उसका यौन शोषण किया। घर से 25,000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया।

बेंगलुरुःपश्चिम बंगाल की 27 वर्षीय एक महिला के साथ यहां उसके घर में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसका कीमती सामान लूट लिया गया। कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष दो को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। यह घटना मंगलवार देर रात मदनायकनहल्ली पुलिस थाने के अंतर्गत गंगोंडनहल्ली में रात नौ बजे के बाद घटी। महिला की ओर से सूचना मिलने के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने कहा, ‘‘आरोपियों ने महिला को धमकाया और बारी-बारी से उसका यौन शोषण किया। इसके बाद वे घर से 25,000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।’’ बेंगलुरु ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सी के बाबा ने कहा, ‘‘मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया।

महिला और घर के अन्य लोगों से बात करने पर पता चला कि पांच लोग घर में घुसे थे। हमने नेलमंगला उप-मंडल में प्रत्येक पुलिस थाने के निरीक्षक के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की हैं।’’ उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष दो को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुगैंगरेपपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा