लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः आवारा कुत्तों के आतंक से लोग आतंकित, अबतक 10 लोगों की मौत!, वन विभाग के साथ शूटर्स की टीम मौजूद

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2023 17:39 IST

बिहार के बेगूसराय जिले में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत से सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों के हमले की शिकार हुई एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।मृतक महिला शनिवार को किसी काम से खेतों की तरफ गई थी। कुत्तों के हमले में महिला लहूलुहान हो गई।

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आवारा कुत्तों के काटने से अबतक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत से सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों के हमले की शिकार हुई एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला शनिवार को किसी काम से खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसपर अचानक हमला बोल दिया था। कुत्तों के हमले में महिला लहूलुहान हो गई।

इसके बाद ग्रामीणों के पहुंचने पर आवारा कुत्ते मौके से भाग खड़े हुए, जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। बता दें कि बछवारा प्रखंड के कई इलाकों में आवारा कुत्ते खेतों में काम करने के दौरान कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

लोगों की शिकायत पर जिला प्रशासन एक्शन में आई। जिला प्रशासन की सूचना पर पटना से वन विभाग के साथ शूटर्स की टीम पिछले दिनों बेगूसराय के बछवारा पहुंची थी और इस टीम ने बहियार इलाके में कुत्तों के मारने का काम शुरू किया था। टीम ने करीब एक दर्जन कुत्तों को मार गिराया है, बावजूद इसके एक बार फिर से कुत्तों का आतंक बढ गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल