लाइव न्यूज़ :

Beed Sarpanch Murder Case: सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में धनंजय मुंडे के खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो मंत्री से हटाया जाएगा?, चंद्रकांत पाटिल ने कहा- जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2025 12:07 IST

Beed Sarpanch Murder Case: सरकार में मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण करने के बाद प्रताड़ित किया गया फिर हत्या कर दी गई थी।पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को नाकाम करने का प्रयास किया था।राकांपा विधायक मुंडे, कराड के साथ संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों और विपक्ष के निशाने पर हैं।

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि यदि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में धनंजय मुंडे के खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो उन्हें मंत्री पद छोड़ने को कहा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पाटिल ने रविवार को सांगली में संवाददाताओं को बताया कि देशमुख की हत्या की व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है। राज्य सरकार में मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण करने के बाद उन्हें प्रताड़ित किया गया फिर उनकी हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सरपंच ने क्षेत्र में पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को नाकाम करने का प्रयास किया था।

बीड जिले के परली से राकांपा विधायक मुंडे, कराड के साथ संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों और विपक्ष के निशाने पर हैं। भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘संतोष देशमुख की हत्या मामले की जांच चल रही है। हर मामला अलग होता है। सरकार के मुखिया के तौर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फैसले लेने में पूरी तरह सक्षम हैं।

अगर उन्हें लगता है कि आरोपों में सच्चाई है तो वह तुरंत कार्रवाई करेंगे और मुंडे से इस्तीफा देने को कहेंगे। ’’ पाटिल ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र सरकार ने सरपंच देशमुख हत्याकांड के आरोपियों की संपत्ति जब्त कर ली है। आरोपियों पर सख्त धाराएं लगाई गई हैं और मामले की जांच जारी है।’’

पाटिल ने कहा कि पुलिस सक्रियता से मामले की जांच कर रही है और इसकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी गठित किया गया है। मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त जांच की निगरानी के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।

पाटिल ने बताया कि वाल्मीक कराड और अन्य आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कठोर कार्रवाई करने सहित अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कराड की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीधनंजय मुंडेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?