लाइव न्यूज़ :

बरेली बवालः तौकीर रजा के 5 सहयोगियों से 1.25 करोड़ रुपये की वसूली नोटिस, 7 फरार साथियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2025 18:11 IST

Bareilly riot: पांचों चार्जिंग केंद्रों के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली का नोटिस जारी किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसभी तौकीर रजा खां के करीबी बताए जाते हैं।विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी।अवैध ई-चार्जिंग केंद्रों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी।

Bareilly: बरेली में पिछले महीने हुए बवाल के मामले में गिरफ्तार किये गये इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के पांच सहयोगियों को ई-चार्जिंग स्टेशन पर बिजली चोरी के आरोप में 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली का नोटिस दिया गया है। एक संयुक्त टीम ने पिछले सप्ताह बान खाना इलाके में छापेमारी की और पांच ई-चार्जिंग केंद्रों पर बिजली चोरी पकड़ी। पांचों चार्जिंग केंद्रों के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली का नोटिस जारी किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि यह इलाके में इस तरह की पहली घटना नहीं है। लगभग एक साल पहले भी इसी तरह की छापेमारी में इन्हीं आरोपियों की चार चार्जिंग इकाइयों में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। मुख्य अभियंता (प्रथम जोन) ज्ञान प्रकाश ने सोमवार को बताया कि बिजली चोरी का जुर्माना न अदा वाले बकायेदारों के खिलाफ वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) जारी किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘पहले चरण में 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना बकाया रखने वालों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। इस सूची में बान खाना इलाके के पांच लोग शामिल हैं।’’ प्रकाश ने बताया कि वसीम खान पर 15.39 लाख रुपये, मोनिश खान पर 22.29 लाख रुपये, बरकान रजा खान पर 37.32 लाख रुपये, अमन रजा खान पर 26.92 लाख रुपये और गुलाम नबी पर 26.57 लाख रुपये बकाया है।

ये सभी तौकीर रजा खां के करीबी बताए जाते हैं। पिछले महीने 26 सितंबर को बरेली में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टरों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस मामले में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान मुख्य अभियुक्त हैं। अधिकारियों ने बताया कि जनवरी 2024 में बान खाना में रजा चौक नाले के पास छापेमारी में अवैध ई-चार्जिंग केंद्रों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी।

उस समय भी इन पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया था और उन पर जुर्माना लगाया गया था। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने उसके बाद भी यह चार्जिंग स्टेशन चोरी की बिजली से चलाये जाने को गंभीर मामला बताते हुए कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की संभावित संलिप्तता की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी अधिकारी की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’ बरेली के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने कहा, ‘‘आरसी की प्रतियां प्राप्त होते ही वसूली सुनिश्चित की जाएगी।’’

बरेली पुलिस ने पिछले महीने 'आई लव मोहम्मद' अभियान को लेकर हुए बवाल के मुख्य अभियुक्त, इत्तिहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के नेता तौकीर रजा खां के सात फरार साथियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने सोमवार को बताया कि 26 सितंबर को हुई हिंसा के बाद दर्ज की गई रिपोर्ट में सभी सात आरोपियों के नाम हैं।

इनमें आईएमसी के नेता साजिद सकलानी, अल्तमस राजा, अफजल बेग, नायाब, बबलू खान, नदीम और अदनान सकलानी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार साजिद और अल्तमस बारादरी थाने में दर्ज मामलों में वांछित हैं जबकि अफजल बेग किला और बारादरी थानों में दर्ज मामलों में वांछित है। नायाब और बबलू खान बारादरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं जबकि नदीम पर सामूहिक बलात्कार का भी आरोप है।

अदनान सकलानी ने कथित तौर पर युवकों को हिंसा में शामिल होने के लिए उकसाया था। एसएसपी आर्य ने कहा कि फरार लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा, "हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही गिरफ्तारियाँ की जाएंगी।"

बरेली में पिछले महीने 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' अभियान को लेकर हिंसा भड़क उठी थी। प्रदर्शन के दौरान खलील तिराहे पर पुलिस द्वारा भीड़ को रोकने की कोशिश के दौरान झड़पें हुई थीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस जांच में पता चला कि आईएमसी के कुछ नेताओं ने विरोध प्रदर्शनों की आड़ में दंगे भड़काने की कथित तौर पर साजिश रची थी। पुलिस ने अब तक आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां समेत 80 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के सिलसिले में कोतवाली, कैंट, बारादरी, प्रेमनगर और किला थानों में 10 मुकदमे दर्ज किये गये हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज