लाइव न्यूज़ :

इज्जत नगरः तबरेज आलम ने फेसबुक पर लिखा- ‘आई लव यू पाकिस्तान?’, मामला दर्ज, कुछ दिन पहले लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर किया था निकाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2025 13:54 IST

छानबीन करने पर पता चला कि बरेली के थाना इज्जत नगर के शिकारपुर चौधरी गौटिया निवासी तबरेज आलम ने फेसबुक पर यह पोस्ट (आई लव यू पाकिस्तान) की है।

Open in App
ठळक मुद्देजनता में रोष व्‍याप्‍त है और भारतीय एकता व अखंडता को भारी आघात पहुंचा है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।निकाह करने और उसके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है।

बरेलीः बरेली जिले की इज्जत नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर ‘आई लव यू पाकिस्तान’ पोस्ट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने यह जानकारी दी। इज्जतनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजेंद्र सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक इसरार अली को जानकारी मिली थी कि सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हो रही है। इसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि बरेली के थाना इज्जत नगर के शिकारपुर चौधरी गौटिया निवासी तबरेज आलम ने फेसबुक पर यह पोस्ट (आई लव यू पाकिस्तान) की है।

इस पोस्‍ट के संदर्भ में ‘अखंड भारत संकल्प नाथ नगरी 25’ द्वारा किये गए पोस्ट में कहा गया कि इससे जनता में रोष व्‍याप्‍त है और भारतीय एकता व अखंडता को भारी आघात पहुंचा है। पोस्‍ट में कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि इस कृत्य के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले तबरेज एक हिंदू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उन्होंने बताया कि किशोरी घर से जेवर और नकदी भी ले गई है। पुलिस के मुताबिक, तबरेज ने गाजियाबाद में लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह करने और उसके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है।

पुलिस ने बताया कि इज्जतनगर थाने में किशोरी के पिता ने तबरेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी की तलाश में पुलिस की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। सिंह ने बताया कि तबरेज की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं और इस मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?