लाइव न्यूज़ :

55 वर्षीय प्रेमी अनिल शर्मा की अवैध संबंध के कारण हत्या, पति वीरेंद्र यादव के साथ मिलकर प्रेमिका कविता देवी ने कुल्हाड़ी से काटा, मोबाइल लोकेशन से खुला राज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2025 17:38 IST

बांकाः छापेमारी में शामिल एसडीपीओ अमर विश्वास, थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार और तकनीकी टीम के काम की सराहना करते हुए उन्होंने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने ढोंढरी गांव के समीप दमदा पहाड़ी से एक सड़ा-गला शव बरामद किया।मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अनिल शर्मा के रूप में की। पुलिस ने मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन तेज की।

बांकाः बिहार में बांका जिले के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के ढोंढरी गांव स्थित जंगल में धीरे दिन 55 वर्षीय अनिल शर्मा की अवैध संबंध के कारण हत्या की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे में इस मामले का खुलासा कर दिया। इस वारदात में शामिल दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि तक्कीपुर गांव निवासी अनिल शर्मा 5 सितंबर से लापता थे। 9 सितंबर को परिजनों की सूचना पर फुल्लीडूमर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ढोंढरी गांव के समीप दमदा पहाड़ी से एक सड़ा-गला शव बरामद किया।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अनिल शर्मा के रूप में की। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अवैध संबंध के कारण अनिल शर्मा की कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी। इस वारदात को अंजाम देने में दंपती शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, पुलिस ने मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन तेज की।

तकनीकी जांच और छापेमारी के दौरान वीरेंद्र यादव और उसकी पत्नी कविता देवी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अनिल शर्मा की हत्या करने की बात स्वीकार की। उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जिस महिला के साथ अनिल शर्मा का अवैध संबंध था, वह भी हत्या को अंजाम देने में बराबर की सहयोगी थी।

उसने अपने पति के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ढोंढरी गांव के समीप दमदा पहाड़ी से एक सड़ा-गला शव बरामद किया। परिजनों ने शव की पहचान अनिल शर्मा के रूप में की। तकनीकी जांच और छापेमारी के दौरान वीरेंद्र यादव और उसकी पत्नी कविता देवी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अनिल शर्मा की हत्या स्वीकार कर ली। उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल बरामद हुआ।

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने जिस तेजी से इस हत्या का खुलासा किया है, वह बड़ी उपलब्धि है। छापेमारी में शामिल एसडीपीओ अमर विश्वास, थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार और तकनीकी टीम के काम की सराहना करते हुए उन्होंने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए