लाइव न्यूज़ :

Bangladeshi infiltration: पालघर में 5 बांग्लादेशी अरेस्ट, असम में घुसपैठ करने की कोशिश में 3 बांग्लादेशियों को सुरक्षाबलों ने खदेड़ा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2024 13:10 IST

Bangladeshi infiltration: आरोपी अरशद रहमतुल्लाह गाजी (52), अली मोहम्मद दीनमोहम्मद मंडल (56), मिराज साहेब मंडल (19), सज्जाद कादिर मंडल (45) और साहेब पंचानन सरदार (45) के पास कथित तौर पर भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी करीब 10 साल पहले नदी के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे।दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bangladeshi infiltration: महाराष्ट्र के पालघर जिले में कथित तौर पर गैर कानूनी तरीके से रह रहे पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंलगवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक सुरभि पवार ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने नाला सोपारा इलाके की झुग्गी बस्ती में 22 सितंबर को छापेमारी की कार्रवाई की और पांच पुरुषों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी अरशद रहमतुल्लाह गाजी (52), अली मोहम्मद दीनमोहम्मद मंडल (56), मिराज साहेब मंडल (19), सज्जाद कादिर मंडल (45) और साहेब पंचानन सरदार (45) के पास कथित तौर पर भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी करीब 10 साल पहले नदी के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे और दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। अधिकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस ने विदेशी अधिनियम-1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम-1950 की सुंसगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

असम : सुरक्षाबलों ने तीन बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

सुरक्षाबलों ने तीन बांग्लादेशियों की असम के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की कोशिश नाकाम कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और असम पुलिस ने सतर्कता का परिचय देते हुए सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो महिलाओं सहित तीन ‘अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों’ को भारत में दाखिल होने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि तीनों बांग्लादेशियों की पहचान अनवर हुसैन, नशरीन शेख और बबली शेख के तौर पर की गई है।

शर्मा ने हालांकि यह नहीं बताया कि घुसपैठ की इस कोशिश को किस स्थान पर या किस सेक्टर में नाकाम किया गया। असम के करीमगंज, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। करीमगंज के सुतारकांडी में एक एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) है।

पूर्वोत्तर में कुल तीन आईसीपी हैं जिनमें से अन्य दो मेघालय के डावकी और त्रिपुरा के अखौरा में स्थित है। असम के पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने इससे पहले कहा था कि राज्य पुलिस और बीएसएफ कानून के तहत बांग्लादेश से किसी भी गैर भारतीय के प्रवेश को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, लेकिन भारतीय पासपोर्ट धारकों को संकट ग्रस्त बांग्लादेश से राज्य के प्रवेश मार्ग के जरिये स्वदेश आने की अनुमति दी जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरमहाराष्ट्रबांग्लादेशअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?