लाइव न्यूज़ :

Banda murder: शराब पीने का आदी पति दीपू सिंह ने तलवार से गला रेतकर पत्नी प्रियंका सिंह को मार डाला, नशे को लेकर रोज होता था झगड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 13:46 IST

Banda murder: मटौंध थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप सिंह ने बताया कि मरौली गांव में रविवार की शाम दीपू सिंह (33) ने तलवार से अपनी पत्नी प्रियंका सिंह (30) का गला रेत दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के समय दंपति के अलावा घर में कोई नहीं था।प्रियंका की सास जब घर आई और खून से लथपथ उसका शव देखा।दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Banda murder:उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में एक व्यक्ति ने तलवार से गला रेतकर अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मटौंध थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप सिंह ने बताया कि मरौली गांव में रविवार की शाम दीपू सिंह (33) ने तलवार से अपनी पत्नी प्रियंका सिंह (30) का गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से दीपू फरार है। उन्होंने बताया कि घटना के समय दंपति के अलावा घर में कोई नहीं था।

देर शाम प्रियंका की सास जब घर आई और खून से लथपथ उसका शव देखा, तब पुलिस को सूचित किया। सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में हत्या का मामला दर्जकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी दीपू की तलाश की जा रही है। दर्ज तहरीर के हवाले से एसएचओ ने बताया कि दीपू शराब पीने का आदी है और दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उप्र के भदोही में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढह जाने से एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावा थाना इलाके में एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढह जाने से सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जिले के सुरियावा थाना के पाली बाजार में रविवार देर शाम यह हादसा हुआ।

सुरियावा थाना के प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने सोमवार को बताया की राजेश गुप्ता नामक व्यक्ति अपने नवनिर्मित मकान में का छज्जा बनवा रहे थे और इसके नीचे कई बांस और बल्ली लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि राजेश का सात साल का बेटा शांतनु उर्फ छोटू, पड़ोस में रहे वाला अंश(6) और सात साल की सौम्या रविवार देर शाम को बांस और बल्ली पकड़ कर दौड़ लगाते हुए खेल रहे थे।

बच्चों के खींचें जाने से अचानक बल्ली गिर गई जिससे पूरा छज्जा भरभरा कर तीनों बच्चों पर गिर गया। गुप्ता ने बताया कि आवाज़ सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तीनों बच्चों को मलबे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां राजेश के बेटे शांतनु की मौत हो गई और अन्य दोनों बच्चों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो