लाइव न्यूज़ :

बागपतः पुलिस दबिश के दौरान लड़की के साथ फरार युवक की मां और दो बहनों ने खाया जहर, हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2022 07:35 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज (मंगलवार) पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी व लड़की गांव में ही घर पर हैं। इस सूचना पर आज शाम करीब सात बजे पुलिस दबिश देने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देतीन मई को छपरौली गांव के एक ग्रामीण ने तहरीर दी थी कि उसकी बेटी को लेकर गांव के ही प्रिन्स नामक युवक फरार हो गया हैमामले में पुलिस प्रिंस के घर पर लगातार दबिश दे रही थीपुलिस ने बताया कि प्रिंस की मां और बहनों को डर था कि उसके पकड़े नहीं जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

बागपत(उत्तर प्रदेश), 24 मई(भाषा) बागपत जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार को पुलिस दबिश के दौरान आरोपी की मां और दो बहनों द्वारा कथित तौर पर जहर खाने का मामला सामने आया है। पुलिस हालत बिगड़ने पर तीनों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बागपत के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि तीन मई को छपरौली गांव के एक ग्रामीण ने तहरीर दी थी कि उसकी बेटी को लेकर गांव के ही प्रिन्स नामक युवक फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस लड़के के घर लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज (मंगलवार) पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी व लड़की गांव में ही घर पर हैं। इस सूचना पर आज शाम करीब सात बजे पुलिस दबिश देने गई थी। जादौन ने बताया कि इसी दौरान घर में मौजूद आरोपी युवक की मां अनुराधा एवं दो बहनों ने सल्फास व चूहे मारने वाली दवा खा ली। पुलिस ने इनको पहले पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया वहां से उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी के अनुसार आरोपी युवक की मां एवं दो बहनों ने जहर क्यों खाया इसका अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि अबतक प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी की मां और दोंनो बहनों को डर था कि आरोपी के नहीं पकड़े जाने पर पुलिस उनको हिरासत में ले सकती है। एसपी के अनुसार पुलिस दबिश के दौरान गांव के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने दावा कि इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। 

टॅग्स :बागपतयूपी क्राइमयूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टबाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?