लाइव न्यूज़ :

हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिसवालों को पत्रकार ने टोका तो कर दी बुरी तरह पिटाई, दर्ज हुई एफआईआर

By अनिल शर्मा | Updated: February 8, 2022 13:05 IST

पत्रकार जयंत देबनाथ ने कहा कि पुलिसवालों ने हेलमेट नहीं पहना था, इसी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने गाली दी और फिर मेरे साथ मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के लिए पुलिसवालों से सवाल किया थापत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर पुलिसवाले भड़क गए और उसके साथ मारपीट कीदोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है

चिरांग: असम में दो पुलिसवालों ने एक पत्रकार को सिर्फ इसलिए बुरी तरह मारा क्योंकि उसने उन्हें हेलमेट ना पहनने को लेकर सवाल किया। घटना असम के बसुगांव की है। पत्रकार की शिकायत के बाद दोनों पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पत्रकार जयंत देबनाथ ने सोमवार को असम के बसुगांव में बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के लिए पुलिसवालों से पूछताछ की। पत्रकार जयंत देबनाथ ने कहा, एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी हेलमेट नहीं पहने हुए थे, मेरी एकमात्र गलती यह थी कि मैंने उनसे सवाल किया कि यह आम जनता को क्या संदेश देगा। उन्होंने गालियां दीं, दिन के उजाले में मेरे साथ मारपीट की। जब मैंने उनसे कहा कि मैं एक पत्रकार हूं, वे और उग्र हो गए।

पीड़ित पत्रका ने कहा, असम में पुलिस को खुली छूट दी गई है और वे इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। मैं असम सरकार से कहना चाहता हूं कि आप कानून बनाते हैं और आपके अपने लोग उन्हें तोड़ते हैं। मैंने सरकार से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। अगर घटना रात में होती, तो वे शायद मुझे गोली मार दिए होते। मैं उनके व्यवहार से स्तब्ध हूं।

इस बीच, चिरांग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) लाबा क्र डेका ने सुनिश्चित किया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, "जयंत देबनाथ द्वारा दो कांस्टेबलों के खिलाफ प्राथमिकी के आधार पर, हम मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। हमने दो कांस्टेबलों को 'बंद' कर दिया है।" मामले की आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :असमPoliceपत्रकारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम