लाइव न्यूज़ :

NCB के सामने पेश हुए आर्यन खान, हाईकोर्ट ने जमानत के लिए रखी थी हर हफ्ते पेशी की शर्त

By अनिल शर्मा | Updated: November 5, 2021 13:28 IST

मुंबई क्रूज ड्रग्‍स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को मुंबई में एनसीबी के सामने पेश हुए

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्‍बे हाईकोर्ट ने आर्यन की जमानत मंजूर करते हुए हर हफ्ते एनसीबी के सामने पेश होने की शर्त रखी थीआर्यन खान को हर शुक्रवार एनसीबी के सामने पेश होना है

मुंबईः मुंबई क्रूज ड्रग्‍स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को मुंबई में एनसीबी के सामने पेश हुए। बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने आर्यन की जमानत मंज़ूर करते हुए उनके सामने हर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एजेंसी के सामने पेश होने की शर्त रखी थी। वह 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हुए थे।

29 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान का एक विस्तृत जमानत आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि उन्हें हर शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश होना है और उन्हें अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करना होगा। अदालत ने तीनों जमानत याचिकाकर्ताओं- आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुम धमेचा को हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी मुंबई कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा था।

गौरतलब है कि अदालत ने 29 अक्टूबर को आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी। आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया, जो अक्टूबर में समुद्र के बीच में गोवा की ओर जा रही थी।  मामले में अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने