लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले अनुज थापन की मौत, पुलिस कस्टडी में की खुदखुशी

By अंजली चौहान | Updated: May 1, 2024 15:46 IST

Salman Khan House Firing Case: हिरासत में आत्महत्या का प्रयास करने वाले आरोपी अनुज थापन को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

Open in App

Accused Anuj Thapan Suicide: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने के आरोपी अनुज थापन (Anuj Thapan) की मौत हो गई है। बुधवार को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि अनुज ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में अनुज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

गौरतलब है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने 23 अप्रैल को अनुज थापन को पंजाब से गिरफ्तार किया था। उस पर कथित तौर पर शूटरों को हथियार और कारतूस मुहैया कराने का आरोप था। पुलिस ने इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर मुंबई अपनी कस्टडी में रखा था। 

पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि आरोपी अनुज के साथ सुभाष चंदर अपराध में प्रमुख व्यक्ति थे और उन्हें तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। बांद्रा में अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई हैं। 

दरअसल, हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग लीडर है और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने अपने फेसबुक पर भी पोस्ट किया। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, गोलीबारी होने से पहले शूटरों ने सलमान के घर की चार बार रेकी की थी। उन्होंने बांद्रा में उनके आलीशान गैलेक्सी अपार्टमेंट निवास के बाहर गोलीबारी को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसक्राइमबॉलीवुड हीरोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?