लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश: छात्रा से बलात्कार कर बनाया वीडियो, तीन युवकों के खिलाफ दर्ज

By भाषा | Updated: June 30, 2018 20:34 IST

पुलिस ने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्र पी . कृष्ण वामसी और के . शिवा रेड्डी ने 2016 में अगीरीपल्ली में लड़की को एक कमरे में बुलाकर कथित तौर पर अपराध को अंजाम दिया था।

Open in App

अमरावती, 30 जून: कृष्णा जिले में इंजीनियरिंग की छात्रा से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में दो युवकों को आज गिरफ्तार किया गया। घटना दो वर्ष पुरानी है। पुलिस ने कहा कि मामले में तीसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसके मोबाइल फोन पर वीडियो क्लिप आया था और उसने धन के लिए लड़की के परिवार से ब्लैकमेलिंग करनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्र पी . कृष्ण वामसी और के . शिवा रेड्डी ने 2016 में अगीरीपल्ली में लड़की को एक कमरे में बुलाकर कथित तौर पर अपराध को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि दोनों ने इसका वीडियो बनाकर क्लिप को अपने मित्र डी . प्रवीण कुमार को कथित तौर पर भेजा था। पुलिस ने कहा कि लड़की और कृष्णा वामसी दोस्त थे। 

ये भी पढ़ें: हैदराबाद: हिंदू शख्स ने मुस्लिम लड़की को लिया गोद तो मिली ये खौफनाक सजा

लड़की ने डर के मारे चुप्पी साधे रखी लेकिन जब उसे लगा कि घटना का वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहा है तो उसने इस बारे में अपने अभिभावकों को बताया। इसके बाद मामले को निजी कॉलेज के प्रबंधन के ध्यान में लाया गया जिसने पिछले वर्ष दोनों लड़कों को बुलाया और चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया और उनसे मोबाइल से वीडियो क्लिप मिटाने के लिए कहा। 

ये भी पढ़ें: मंदसौर गैंगरेप: राहुल गांधी ने किया ट्वीट, अपने बच्चों को बचाने के लिए देश एकजुट हो

लड़की ने पढ़ाई जारी रखी लेकिन उसके परिवार के लोगों को प्रवीण ने हाल के दिनों में फोन किया और धन की मांग की जिसके बाद उसके पिता ने कल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नुजिवुडु के सबडिविजनल पुलिस अधिकारी जी वी प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने आज तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा , 'हमने लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :रेपक्राइमआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी