लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: इसरो के एक वैज्ञानिक पर हुआ हमला, वीडियो शेयर कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की

By आजाद खान | Updated: August 31, 2023 09:12 IST

घटना का वीडियो शेयर करते हुए वैज्ञानिक ने लिखा है कि "वह हमारी कार के पास आया और लड़ने लगा। उसने मेरी कार को दो बार लात मारी और वहां से भाग गया। कृपया आवश्यक कार्रवाई करें।"

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में इसरो के एक वैज्ञानिक पर हमला हुआ है।एक स्कूटी सवार ने वैज्ञानिक की कार को गुस्से में लात मारी है। ऐसे में वैज्ञानिक ने वीडियो शेयर कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

बेंगलुरु:  बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर नवनिर्मित एचएएल अंडरपास के पास भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक को रोड रेज का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिक पर कथित तौर पर एक व्यक्ति ने उस समय हमला किया जब वह अपनी कार के अंदर थे और कर्नाटक के बेंगलुरु के कार्यालय में जा रहे थे।

बता दें कि घटना का वीडियो शेयर कर वैज्ञानिक ने पुलिस से मदद की अपील की है। यह पहली बार नहीं है जब किसी वैज्ञानिक पर हमला हुआ है। इससे पहले आशुतोष सिंह नामक एक वैज्ञानिक पर भी तलवारों से हमला हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिक का नाम आशीष लांबा है और जब वे इसरो कार्यालय जा रहे थे तब उनके साथ ऐसी घटना घटी है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जो स्कूटर चला रहा था और वह भी बिना हेलमेट के अचानक उनकी कार के सामने आ गया। इसके बाद आशीष ने ब्रेक मारी थी और वह वैज्ञानिक के कार के सामने अपना स्कूटर रोक दिया था। 

इसके बाद शख्स गाली भी देने लगा और गुस्से में वैज्ञानिक की कार को पैरों से मारने लगा। आशीष ने स्कूटी का नंबर (KA03KM8826) शेयर करते हुए कहा कि "वह हमारी कार के पास आया और लड़ने लगा। उसने मेरी कार को दो बार लात मारी और वहां से भाग गया। कृपया आवश्यक कार्रवाई करें।" 

पुलिस ने एक्शन लेने की बात कही

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. बेंगलुरु सिटी पुलिस ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि घटना को नोट कर लिया गया है और संबंधित पुलिस अधिकारी को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। 

इससे पहले सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज में वैज्ञानिक के रुप में कार्यरत आशुतोष सिंह भी रोड रेज का शिकार हुए थे। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के रौथनहल्ली मेन रोड पर स्थानीय गुंडों ने उनका पीछा किया था और कार को रोकने की कोशिश की थी। ऐसे में जब कार नहीं रूकी तो उन लोगों ने तलवार से पीछा भी किया है। उन्होंने पुलिस से बदमाशों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

 

टॅग्स :क्राइमइसरोBangaloreवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?