लाइव न्यूज़ :

Amritsar encounter: मुठभेड़ में दो गैंगस्टर ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल, एके-47 और पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 20, 2022 18:01 IST

Amritsar encounter: पुलिस ने छह हमलावरों की पहचान की है, जो हत्या में शामिल दो मॉड्यूल का हिस्सा थे। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने तीन निशानेबाजों -प्रियव्रत फौजी, कशिश और अंकित सिरसा को पहले पकड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देरूपा और कुसा दूसरे मॉड्यूल का हिस्सा थे।कुसा ने मूसेवाला पर गोली चलाई थी।कुसा और रूपा 29 मई को मूसेवाला की कार का पीछा कर रहे थे।

चंडीगढ़ः अमृतसर में पंजाब पुलिस और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल 4 बदमाशों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुआ। पुलिस ने दो को मार गिराया है। पंजाब के अमृतसर ज़िले के चीचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक पत्रकार घायल हुआ है 

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में जो 2 शूटर की आज मुठभेड़ में मौत हुई है। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुआ है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ। जांच चल रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे। ये दोनों फरार थे। उन्होंने बताया कि बल ने इलाके की घेराबंदी कर ली और लोगों से घरों में रहने को कहा गया। उस स्थान से गोलियां चलने की आवाजें सुनाईं दीं जहां आरोपियों के छिपे होने की बात कही जा रही थी।

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में रूपा और कुसा 21 जून को मोगा जिले में समालसर में मोटरसायकिल पर बैठे दिखाई दिए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसिद्धू मूसेवालाPunjab Policeपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो