लाइव न्यूज़ :

अमेठीः 2 शादी की और किसी से बच्चा नहीं, पति अंसार अहमद से झगड़ा, पत्नी नाज़नीन बानो ने धारदार हथियार से गुप्तांग काटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 14:59 IST

Amethi: पुलिस अधिकारी ने बताया कि झगड़े के दौरान अहमद की दूसरी पत्नी नाज़नीन बानो ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों ही पत्नियों से कोई संतान नहीं है और पारिवारिक विवाद की स्थिति बनी रहती थी। जगदीशपुर थानाध्यक्ष राघवेंद्र ने बताया कि आरोपी नाज़नीन बानो को हिरासत में ले लिया गया है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली रेफर कर दिया गया।

Amethi:उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति पर धारदार हथियार से कथित रूप से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के फैसनगंज कचनाव गांव निवासी अंसार अहमद (38) ने दो शादियां की हुई हैं और उसकी दोनों ही पत्नियों से कोई संतान नहीं है और पारिवारिक विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात झगड़े के दौरान अहमद की दूसरी पत्नी नाज़नीन बानो ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल अहमद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष राघवेंद्र ने बताया कि आरोपी नाज़नीन बानो को हिरासत में ले लिया गया है।

बिजनौर में बेटे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार

बिजनौर जिले की मंडावली पुलिस ने एक महिला को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार बेटे ने अपनी मां से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने यह कदम उठाया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने रविवार को बताया कि थाना मंडावली के गांव श्यामीवाला में सात व आठ अगस्त की मध्य रात चन्द्रपाल के पुत्र अशोक (32) की उस समय धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई जब वह सो रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में संदेह के आधार पर मृतक की मां मुन्नी (56) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

तो उसने बेटे की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया। वाजपेयी ने बताया, ‘‘मुन्नी ने पूछताछ में खुलासा किया कि अशोक अविवाहित था और नशे का आदी था। एक दिन नशे में अशोक ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।’’ पुलिस के अनुसार लोकलज्जा के कारण मुन्नी ने परिवार और समाज में घटना का कोई जिक्र नहीं किया।

एएसपी ने बताया कि आरोपी मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर खून से सने उसके कपड़े और अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअमेठीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?