लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सभी स्कूलों में अलग-अलग ईमेल आईडी से आया बम विस्फोट की धमकी भरा मेल, जांच करने पर पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत

By रुस्तम राणा | Updated: April 8, 2022 17:13 IST

बेंगलुरु पूर्वी क्षेत्र के एशिनल पुलिस कमिशनर सुब्रमण्येश्वर राव ने कहा, हमें 8 स्कूलों से शिकायत मिली थी। सारे स्कूलों में अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरू पुलिस ने कहा- हमें स्कूलों की जांच करने के बाद कुछ नहीं मिला हैपुलिस की 2 टीमें ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं

बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में शुक्रवार सात स्कूलों को ‘ई-मेल’ के जरिए बम से विस्फोट की धमकी मिली है। पुलिस ने कहा है सभी स्कूलों में अलग-अलग ईमेल आईडी से मेल भेजा गया है। बेंगलुरु पूर्वी क्षेत्र के एशिनल पुलिस कमिशनर सुब्रमण्येश्वर राव ने कहा, हमें 8 स्कूलों से शिकायत मिली थी। सारे स्कूलों में अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल हुआ है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा यह घटना इन स्कूलों में होने वाली SSLC परीक्षाओं के साथ भी मेल खा रहा था। पहले भी जब परीक्षाएं हुई हैं तब भी ऐसी फर्जी कॉल आई हैं। उन्होंने कहा, हमें स्कूलों की जांच करने के बाद कुछ नहीं मिला है। हमारी 2 टीमें ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। स्रोत का पता चलने के बाद हम व्यक्ति के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

बता दें कि शुक्रवार को बेंगलुरु शहर के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजा गया। इस मेल में कहा गया कि स्कूल में 'बेहद शक्तिशाली बम' लगाया गया है। जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें महादेवपुरा स्थित ओपलन इंटरनेशनल स्कूल, वरथुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, हेनूर स्थित न्यू एकेडमी स्कूल, सेंट विंसेंट पॉल स्कूल और गोविंदपुरा इंडियन पब्लिक स्कूल शामिल हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने