लाइव न्यूज़ :

Ahmednagar Shocker: बिल्ली को बचाने उतरे 6 लोग, कुएं में दम घुटने से 5 की मौत, राहत कार्य तेज, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2024 14:01 IST

5 People Died in Ahmednagar: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बायोगैस के एक गड्ढे में एकत्रित पशु अपशिष्ट के घोल में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के शव घटना के कुछ घंटे बाद बरामद किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देबिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय एक अपशिष्ट में कूद गए थे।एक बिल्ली को बचाने के प्रयास में पांच लोगों की मौत हो गई।कई वरिष्ठ अधिकारी भी दौरा कर रहे हैं। 

Ahmednagar News: महाराष्ट्र के अहमदनगर के वाडकी गांव में बड़ा हादसा हो गया। गांव में देर रात एक कुएं (बायोगैस गड्ढे के रूप में इस्तेमाल होने वाले) में गिरी एक बिल्ली (Cat) को बचाने के प्रयास में पांच लोगों की मौत हो गई। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने कहा कि बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद किए, जो एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय एक अपशिष्ट में कूद गए थे। एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था, वह बच गया और बाद में उसे पुलिस ने बचा लिया। अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिल्ली गोबरगैंस चेंबर में गिर गई थी। मृतकों की पहचान माणिकराव गोविंद काले, संदीप काले, अनिल काले, विशाल काले और बाबासाहेब पवार हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सभी लोग उतरने के बाद वहां पर फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और राहत कार्य तेज कर दिया। कई वरिष्ठ अधिकारी भी दौरा कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार की शाम को नेवासा तहसील के वाकडी गांव में हुई। अधिकारियों ने आधी रात के बाद पांच मृतकों के शव बाहर निकाले। नेवासा पुलिस थाने के निरीक्षक धनंजय जाधव ने कहा, "हमने बायोगैस के गड्ढे में जानवरों के अपशिष्ट घोल से मृतकों के शव बरामद किए हैं।

शवों को बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।" उन्होंने बताया कि एक बिल्ली गड्ढे में गिर गई थी जिसके बाद एक व्यक्ति उसे बचाने के लिए गड्ढे में उतरा लेकिन वह अंदर कीचड़ में फंस गया।

जाधव ने कहा, "उसे बचाने के लिए पांच अन्य लोग एक के बाद एक नीचे उतरे और अंदर फंस गए।" उन्होंने बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली