लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद: तलाक की सुनवाई के दौरान पति ने कोर्ट में किया पत्नी की 'मर्दानगी' का खुलासा, जज हैरान

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 19, 2018 07:59 IST

गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। अहमदाबाद के एक शख्स ने कोर्ट में तलाक की सुनवाई के दौरान कहा कि उसकी बीवी मर्द है।

Open in App

अहमदाबाद, 19 जून। गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। अहमदाबाद के एक शख्स ने कोर्ट में तलाक की सुनवाई के दौरान कहा कि उसकी बीवी मर्द है। शख्स ने तलाक के लिए अपील करते हुए दावा किया कि उसकी पत्नी पूजा (बदला हुआ नाम) अपने चेहरे पर दाढ़ी उगा रही हैं और वह पुरुषों की तरह आवाज भी निकालती हैं।

यह भी पढ़ें: इमरान खान पर पूर्व पत्नी रेहम खान का गंभीर आरोप, आत्मकथा में होमो सेक्सुअल होने का किया दावा

हांलाकि इन दलीलों के बावजूद भी उस शख्स को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। राकेश (बदला हुआ नाम) ने केस की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि शादी से पहले उन्होंने पूजा का चेहरा नहीं देखा था। पहली बार जब वह पूजा को देखने के लिए गया, तो पूजा का चेहरा दुपट्टे से ढका हुआ था।

इस दौरान ससुराल वालों ने सामाजिक परंपराओं का हवाला देते हुए उन्होंने पूजा का चेहरा दिखाने और करीब आने की इजाजत नहीं दी। इस मुलाकात के बाद ससुरालपक्ष ने बहुत ही कम अंतराल में सगाई की तारीख तय कर दी। यही नहीं शादी के दौरान भी वह अपनी बीवी का चेहरा नहीं देख सके।

यह भी पढ़ें: दूसरी शादी के आरोप पर मोहम्मद शमी ने दिया हसीन जहां को ये जवाब

दाड़ी उगाने और मर्दों की तरह आवाज निकालने की बात जब राकेश ने अपने ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने शादी-शुदा दंपती का हवाला देते हुए साथ रहने के लिए कहा। वहीं पूजा के वकील ने राकेश के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि तलाक की अपील दाखिल करने के बाद कई सुनवाई के दौरान अदालत में विक्रम हाजिर नहीं हुए।

पूजा के वकील ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे मानसिक उत्पीड़न करने के साथ ही मारपीट भी करते हैं। वहीं पूजा ने दावा करते हुए मांग की है कि राकेश की मासिक आय 50 हजार रुपये है और उन्हें इसमें से हर महीने 20 हजार रुपये गुजारे के लिए देने होंगे। इस मामले में कोर्ट ने राकेश की याचिका खारिज करते हुए कहा कि ऐसे कारणों की वजह से तलाक को मंजूरी नहीं दी जा सकती। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट