लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad: खड़े ट्रक से टकराया मिनी-ट्रक, पांच महिलाओं, तीन बच्चों और दो पुरुषों की मौत, दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2023 17:43 IST

Ahmedabad: मिनी ट्रक में सवार 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर बगोदरा गांव के पास उस समय हुई।लोगों का एक समूह पड़ोसी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला से अहमदाबाद लौट रहा था।पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक मिनी ट्रक एक खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे मिनी ट्रक में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने बताया कि यह घटना राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर बगोदरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित पड़ोसी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला से अहमदाबाद लौट रहे था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अहमदाबाद रेंज के महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह मौके पर पहुंचे। सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “मिनी ट्रक लोगों को ले जाने के लिए नहीं था, लेकिन उसमें 23 लोगों को ले जाया जा रहा था। टायर पंचर हो जाने के बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से यह मिनी ट्रक टकरा गया।

हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए।” उन्होंने कहा कि मृतक और घायल व्यक्ति खेड़ा जिले के कपडवंज तालुका के एक गांव के रहने वाले थे और सुरेंद्रनगर के चोटिला शहर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे।

पीएमओ इंडिया ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “अहमदाबाद जिले में बावला-बागोदरा राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

उसने कहा, “प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा