लाइव न्यूज़ :

एक्सीडेंट के 10 दिन बाद भी उन्नाव रेप पीड़िता लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर, जानें क्या कहते हैं AIIMS के डॉक्टर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2019 14:34 IST

उत्तर प्रदेश के राय बरेली में 28 जुलाई को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता तथा उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस हादसे में पीड़िता के चाची और मौसी की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

उन्नाव रेप केस की पीड़िता और उनके वकील की हालत रोड हादसे के बाद ग्यारहवें दिन भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती उन्नाव रेप मामले की पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश के राय बरेली में 28 जुलाई को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता तथा उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस हादसे में पीड़िता के चाची और मौसी की मौत हो गई थी। रेप पीड़िता ने बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना 2017 की है जब वह नाबालिग थी। जिसके बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्‍पिटल से पीड़िता और उसके वकील को एयरलिफ्ट करके दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया था, जहां इलाज चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोनों दोनों को एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया था। 

एम्स के अधिकारियों ने बताया कि उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई हैं और कई हड्डियां भी टूट गई हैं। एम्स के मीडिया एवं प्रोटोकॉल प्रभाग की अध्यक्ष आरती विज ने बताया कि दोनों की हालात गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। विज ने बताया कि दोनों मरीजों का इलाज अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों की एक टीम कर रही है। 

मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एम्स में पीड़िता के परिजन से मुलाकात की। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशकुलदीप सिंह सेंगरएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला