लाइव न्यूज़ :

आप विधायक अमानतुल्ला खान को चार दिन की पुलिस कस्टडी, एसीबी छापेमारी में 24 लाख रुपये और बिना लाइसेंस वाले दो हथियार जब्त, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 17, 2022 20:40 IST

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती में कथित अनियमितता से जुड़े एक मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) की चार दिनों की हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में चार परिसरों पर छापेमारी की थी।जोगाबाई एक्सटेंशन निवासी कौशर इमाम सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज किया गया है। अवैध भर्ती के खिलाफ एक ज्ञापन भी जारी किया था।

नई दिल्लीः दिल्ली राउज एवेन्यू की विशेष सीबीआई अदालत ने आप विधायक अमानतुल्ला खान से वक्फ बोर्ड के फंड के कथित हेराफेरी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए एसीबी को चार दिन की हिरासत में दे दिया। एसीबी की छापेमारी में 12 लाख रुपये की नकदी और हथियार बरामद हुए थे। 

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने एसीबी की एक अर्जी पर यह आदेश जारी किया। एसीबी ने अदालत से अनुरोध किया कि एक गहन जांच के लिए उसे खान से पूछताछ करने जरूरत है। खान की 14 दिनों की हिरासत का अनुरोध करते हुए एसीबी ने दावा किया कि खान के पांच रिश्तेदारों को बोर्ड में नियुक्त किया गया था, जबकि 22 लोग ओखला से थे।

इस बीच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने विधायक अमानतुल्ला खान के करीबी सहयोगी हामिद अली को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने शुक्रवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में चार परिसरों पर छापेमारी की थी और इसके अध्यक्ष खान को गिरफ्तार कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि खान ओखला से विधायक हैं। अभियोजन ने अदालत से कहा, ‘‘जिस व्यक्ति की आय 4.32 लाख रुपये है, वह चार करोड़ रुपये नकद प्राप्त कर रहा है...।’’ इसने यह भी कहा कि शुक्रवार को ली गई तलाशी के दौरान एसीबी के अधिकारियों से मारपीट की गई और उन्हें थप्पड़ मारा गया। अभियोजन ने कहा, ‘‘पूरी टीम के साथ मारपीट की गई और हथियार बरामद किये गये।’’

एसीबी ने शुक्रवार को खान के परिसरों में छापे मारने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। भर्ती में कथित अनियमितता को लेकर एक प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है। प्राथमिकी के मुताबिक, खान ने बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए 32 व्यक्तियों की अवैध भर्ती की।

एसीबी ने जिन जगहों पर छापेमारी की थी उनमें अली की संपत्ति भी शामिल थी। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने अली के परिसर से बिना लाइसेंस वाला एक हथियार, 12 लाख रुपये की नकदी और कुछ कारतूस बरामद किए। जामिया नगर निवासी अली को दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि एसीबी की छापेमारी के बाद तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जिनमें से एक मामला अली (54) के खिलाफ दर्ज किया गया है जो बिना लाइसेंस वाला हथियार और कुछ कारतूस बरामद होने के संबंध में दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरा मामला शस्त्र अधिनियम के तहत जोगाबाई एक्सटेंशन निवासी कौशर इमाम सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि सिद्दीकी के परिसर से एक देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए थे। छापेमारी के दौरान एसीबी ने कुल 24 लाख रुपये नकद और बिना लाइसेंस वाले दो हथियार जब्त किए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीAam Aadmi Partyअमानतुल्लाह खानदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?