लाइव न्यूज़ :

शख्स की जान गई केवल 100 रुपये की उधारी में, शराब के नशे में धुत दोस्त ने पत्थर से हमला करके ले ली जान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2022 20:05 IST

वारदात का शिकार बना अर्जुन यशवंत सिंह सरहर मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था। वह गिरगांव में तरह-तरह के काम करके पैसे कमाता था। अर्जुन ने अपने दोस्त और साथ में काम करने वाले सहयोगी मनोज मराजकोले से 100 रुपये उधार लिए थे। इसी 100 रुपये ने शराब के नशे में धुत अर्जुन की जान ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देगिरगांव में अर्जुन ने अपने दोस्त मनोज मराजकोले से 100 रुपये उधार लिए थे गुरुवार की रात दोनों ने बाजार से देसी शराब खरीदी और खोली में बैठकर जमकर शराब पी शराब के नशे में मनोज से उधार के पैसों का तगादा किया और फिर बाद में अर्जुन की हत्या कर दी

मुंबई: केवल 100 रूपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक गिरगांव में एक 35 साल के आदमी की महज इसलिए चली गई क्योंकि उसने दोस्त से लिये कथित तौर पर 100 रुपये वापस नहीं किये।

इस खौफनाक जुर्म से पहले दोनों दोस्तों ने जमकर शराब पी और उसके बाद नशे में चूर होकर 100 रूपये के लिए झगड़ा करने लगे। बात यहां तक पहुंच गई एक ने दूसरे पर सीमेंट ब्लॉक से हमला करके जान ले ली।

मामले में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारा गया अर्जुन यशवंत सिंह सरहर मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था। वह गिरगांव में तरह-तरह के काम करके पैसे कमाता था। अर्जुन ने अपने दोस्त और साथ में काम करने वाले सहयोगी मनोज मराजकोले से 100 रुपये उधार लिए थे।

बीते गुरुवार की रात दोनों ने पैसा कमाने के बाद बाजार से देसी शराब खरीदी और खोली में बैठकर पीने लगे। दोनों जब नशे की हालत में चूर हो गये तो मनोज ने 100 रूपये उधझारी की बात छेड़ दी।

कर्ज की बात सुनकर अर्जुन को गुस्सा आ गया और इसे दोनों आपस में झगड़ा करने लगे। झगड़े के थोड़ी देर के बाद अर्जुन वहां से उठा और पास में सोने चला गया।

मनोज उधार वापस न किये जाने की बात को लेकर अर्जुन पर बहुत ज्यादा गुस्से में था और उसने शुक्रवार की तड़के सीमेंट ब्लॉक से अर्जुन के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले से घायल अर्जुन ने अपने बचाव में चिल्लाने और बचने की बहुत कोशिश की लेकिन मनोज के ताबड़तोड़ वार के कारण वह जल्द ही ढेर हो गया और थोड़ी ही देर में अर्जुन ने दम तोड़ दिया।

इसके थोड़े समय के बाद जब मनोज को समझ आया कि उसके हाथों अर्जुन का कत्ल हो गया है तो वह बुरी तरह से घबरा उठा। वह फौरन मौके से फरार हो गया। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंची। थोड़ी देर की तफ्तीश के बाद पुलिस के सामने अर्जुन के दोस्त मनोज का नाम सामने आया। 

पुलिस ने फौरन मनोज की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से पुलिस को पता चला कि मनोज गिरगांव से भागने की जुगत में लगा हुआ है लेकिन पुलिस ने उसे भागने के पहले ही दबोच लिया।

अर्जुन को जान से मारने के आरोप में पुलिस मनोज पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने आरोपी मनोज को मंगलवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :मुंबईहत्यामर्डर मिस्ट्रीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?