लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: परिवार के साथ मैकडॉनल्ड्स में बैठकर 8 साल का बच्चा खा रहा था स्नैक्स, वॉशरूम से आए चूहे ने लड़के को काटा और फिर....देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: March 11, 2023 11:49 IST

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बच्चे के पिता ने उसका इलाज करवाया है और फिर मैकडॉनल्ड्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ऐसे में घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इसे जबरदस्त रिएक्शन्स भी मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चे को एक चूहा काटते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के वक्त बच्चा तेलंगाना के मैकडॉनल्ड्स में स्नैक्स खा रहा था।

हैदराबाद:तेलंगाना के हैदराबाद में मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में एक आठ साल के बच्चे को एक चूहे द्वारा काटने का एक मामला सामने आया है। जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि बच्चा अपने परिवार के साथ मैकडॉनल्ड्स में बैठा हुआ है तभी एक चूहा आता है और उसे काट लेता है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना कोमपल्ली में एसपीजी होटल के मैकडॉनल्ड्स में हुई है। घटना के तुरन्त बाद बच्चे के पिता ने उसे अस्पताल ले गया था जहां उसका इलाज हुआ है। ऐसे में बच्चे के पिता द्वारा फास्टफूड मेजर के आउटलेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि बच्चा अपने परिवार के साथ मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में बैठा हुआ है। इतने में वॉशरूम से एक मोटा चूहा आता है और बच्चे के पैंट के सहारे उसके शरीर में घुस जाता है। दावा है कि चूहे ने बच्चे को काटा है और उसके काटने के दो निशान भी बच्चे के पैर पर मौजूद है। 

वीडियो में देखा गया है कि जैसे ही चूहा बच्चे के पैंट में घुसता है, उसका पिता बच्चे को बचाने के लिए खड़ा हो जाता है। ऐसे में बच्चे के पिता द्वारा चूहे को कथित तौर पर निकाला जाता है और उसे फेंद दिया जाता है। इस दौरान वहां मौजूद रेस्तरां के अन्य स्टाफ केवल खड़े होकर देखते ही रहते है। ऐसे में बच्चे का पिता ही केवल उसका बचाव करते हुए दिखाई दिया है। 

बच्चे के पिता ने दर्ज की शिकायत

बताया जा रहा है कि घटना के तुरन्त बाद उसके पिता ने बच्चे को अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज हुआ है। दावा है कि चूहे के काटने के दो निशान बच्चे के बाएं पैर पर पाए गए है, ऐसे में बच्चे को टिटनेस और एंटी-रेबीज की खुराक दिलवाई गई है। वहीं इस घटना के बाद बच्चे के पिता ने मैकडॉनल्ड्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

जानकारी के अनुसार, बच्चे का पिता एक सेना अधिकारी है और उन्होंने घटना के एक दिन बादी यानी 10 मार्च को इसकी शिकायत करवाई है।  

टॅग्स :क्राइमPoliceभोजनवायरल वीडियोतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?