लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Impact: शराब के लिए लाइन में घंटों खड़ा रहा 65 वर्षीय शख्स, हुई मौत

By भाषा | Updated: April 8, 2020 15:20 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण लोगों को शराब नहीं मिल रही है और जिस कारण शराब के आदी लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशराब की एक बोतल पाने की कोशिश में 65 वर्षीय एक व्यक्ति घंटों लाइन में खड़ा रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।बेहोश होने के बाद युवक को एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विल्लुपुरम (तमिलनाडु)। शराब की एक बोतल पाने की कोशिश में 65 वर्षीय एक व्यक्ति कतार में खड़े रहने के दौरान बेहोश हो गया और बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि व्यक्ति ने जब यह सुना कि पड़ोस की शराब की चार दुकानों में रखी शराब को किसी गोदाम में भेजा जा रहा है तो वह जानकीपुरम में एक दुकान के सामने लगी कतार में खड़ा हो गया।

कतार में खड़े लोग बार-बार बेचैनी से अधिकारियों से शराब देने की गुहार लगा रहे थे। पुलिस की मौजूदगी और अधिकारियों द्वारा बंद के दौरान शराब की बिक्री नहीं होने की जानकारी देने के बाद भी लोग कतारों में इस उम्मीद से खड़े थे कि अधिकारी बाद में मान जाएंगे।

दरअसल तमिलनाडु राज्य बाजार निगम (टीएएसएमएसी) द्वारा संचालित कोयम्बटूर और तिरुचिरापल्ली की शराब दुकानों में हाल में चोरी हुई थी जिसको ध्यान में रखते हुए अधिकारी इसे गोदाम में भेज रहे थे। तीन दुकानों में शराब पाने की नाकाम कोशिश के बाद व्यक्ति ने चौथी दुकान में अपना भाग्य आजमाने की कोशिश की, लेकिन कतार में ही वह बेहोश हो गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति शराब का आदी था और बंद की वजह से शराब का सेवन नहीं कर पा रहा था।

बंद के बाद राज्य में कम से कम चार लोगों की मौत नशे के लिए शेविंग लोशन और पेंट वार्निश का इस्तेमाल करने की वजह से हुई है। वहीं करूर जिले में एक व्यक्ति ने शराब नहीं मिलने से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनतमिलनाडुसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा