लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, दावा- 8 ने की खुदकुशी की कोशिश

By आजाद खान | Updated: September 18, 2022 11:26 IST

आरोप है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए थे। आरोप यह भी है कि इस वीडियो को उसने एक युवक को भेजा था जिसने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर इसे वारयरल कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ विश्वविद्यालय की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर इसे वारयल कर दिया है।इस पर विश्वविद्यालय की लड़कियों द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने का भी मामला सामने आया है।

चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में नहाती हुई छात्राओं के वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक छात्रा ने हॉस्टल में नहा रही 60 लड़कियों का वीडियो बनाया फिर उस वीडियो को एक युवक को भेजी थी। 

आरोप यह भी है कि उस युवक ने उस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया है जिससे वह वायरल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो के वायरल होने के बाद कई लड़कियों ने खुदकुशी भी करने की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रह रही लड़कियों के नहाते समय वीडियो बनाने और उसे एक युवक को भेजने का मामला सामने आया है। इस आरोप में पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने वीडियो बनाया था और उसे शिमला के एक युवक को भेजी थी। 

घटना के सामने आने के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया और विश्वविद्यालय का घेराव भी किया। इस दौरान उन लोगों ने वी वॉन्ट जस्टिस जैसे नारे भी लगाए। इस घटना के बाद एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित रूप से वीडियो बनाने वाली छात्रा माफी मांग रही है। 

पुलिस और विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों को शांत कराने में लगे

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले में न्याय मिलेगा। मोहाली एसएसपी विवेक सोनी ने कहा कि इस घटना में किसी के खुदकुशी करने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।

ऐसे में छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे है और वे इस मामले में इन्साफ की मांग कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों का यह भी दावा है कि आरोपी युवक छात्रों को वीडियो के लिए कुछ पैसे भी मांग रहा है। 

टॅग्स :क्राइमपंजाबचंडीगढ़Universityवायरल वीडियोक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड