लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में जब्त किया गया एक करोड़ का सी कुकुम्बर, विदेश में थी तस्करी की तैयारी

By रजनीश | Updated: June 2, 2019 18:29 IST

छिपाकर रखी गई सी कुकुम्बर को तमिलनाडु से तूतीकोरिन ले जाने की तैयारी थी। वहां से विदेशों में इसकी तस्करी की जाती।

Open in App

यहां एक गोदाम से लगभग एक करोड़ रुपये की कीमत वाले करीब 2,500 किलोग्राम सी कुकुम्बर रविवार को जब्त किए गए और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस सी कुकुम्बर की विदेशों में तस्करी की जानी थी। तटीय सुरक्षा समूह पुलिस ने यह जानकारी दी।गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए, सीएसजी पुलिस कर्मियों की एक विशेष टीम ने आज सुबह यहां एक गोदाम में तलाशी अभियान चलाया और वहां छुपा कर रखा गया 2,500 किलोग्राम सी कुकुम्बर पाया। पुलिस ने कहा कि सी कुकुम्बर को तूतीकोरिन ले जाया जाना था, जहां से विदेशों में इसकी तस्करी की जानी थी।उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिसर में रखी एक मिनी लॉरी को भी जब्त कर लिया गया। सी कुकुम्बर को विलुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में चिन्हित किया गया है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उनको पकड़ने पर प्रतिबंधित है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में इनकी बड़ी मांग है।विश्वभर में सी कुकुम्बर की लगभग 1250 प्रजातियां पायी जाती हैं। साल 1996 में इनकी मांग 35 परसेंट थी जो 2011 में  83 परसेंट तक पहुंच चुकी थी। इनकी कीमत में भी 2011 से 2016 के बीच 70 परसेंट तक महंगी हुई है। खाने के अलावा इसका इस्तेमाल कैंसर जैसे रोगों के इलाज हेतु दवा बनाने में भी किया जाता है।(भाषा इनपुट)

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार