लाइव न्यूज़ :

केरल में 2000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, वित्तीय संस्था का मालिक फरार

By भाषा | Updated: August 29, 2020 15:29 IST

केरल में 2000 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में केरल पुलिस का एक विशेष दल राज्य में स्थित उस वित्तीय संस्था के फरार मालिकों की तलाश कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे हंगामे के बाद संस्था की सभी शाखाएं कथित रूप से बंद कर दी गईं। कोन्नि पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “डेनियन रॉय और उसकी पत्नी प्रभा के फोन बंद हैं।शुरुआती सूचना के मुताबिक वे ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की फिराक में थे।

पथनमथिट्टा:केरल पुलिस का एक विशेष दल राज्य में स्थित उस वित्तीय संस्था के फरार मालिकों की तलाश कर रहा है जिसके खिलाफ विभिन्न निवेशकर्ताओं द्वारा 200 से ज्यादा मामले दर्ज कराए गए हैं और उनका आरोप है कि करीब 2000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने ‘पॉपुलर फाइनेंस’ के प्रबंध साझेदार डेनियल रॉय समेत बोर्ड के सदस्यों के खिलाफ ‘लुक आउट’ नोटिस जारी किया है। कोन्नि पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “डेनियन रॉय और उसकी पत्नी प्रभा के फोन बंद हैं।

 प्रभा भी कंपनी में साझेदार है। हमें संस्था के खिलाफ 200 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं।” पॉपुलर फाइनेंस का मुख्यालय पथनमथिट्टा जिले में है और यह कंपनी 1965 से सोने के बदले कर्ज देने का कारोबार कर रही है। पांच राज्यों में कंपनी की 284 शाखाएं बताई जा रही हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब कंपनी के कथित तौर पर घाटे में आने के बाद ग्राहकों ने अपना जमा वापस निकालने की मांग की। हंगामे के बाद संस्था की सभी शाखाएं कथित रूप से बंद कर दी गईं। 

पथनमथिट्टा के पुलिस अधीक्षक के जी सिमोन ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि डेनियल रॉय के परिवार के दो सदस्यों को दिल्ली हवाईअड्डे से हिरासत में लिया गया जहां से वे कथित रूप से ऑस्ट्रेलिया भागने की फिराक में थे। उन्होंने कहा, “परिवार के दो सदस्य दिल्ली में हिरासत में हैं। कोन्नि से पुलिस का एक दल दोनों को केरल पुलिस की हिरासत में लेने के लिये रवाना हो गया है।” उन्होंने कहा, “शुरुआती सूचना के मुताबिक वे ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की फिराक में थे।

 जांच अभी जारी है। इस कंपनी में काफी लोगों ने निवेश किया था।” पुलिस के मुताबिक कंपनी पर कम से कम 1500 निवेशकों की करीब 2000 करोड़ रुपये की देनदारी है। भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच कई जमाकर्ता और निवेशक अपनी धनराशि निकालने के लिये कंपनी के विभिन्न दफ्तरों के सामने एकत्र हुए।

टॅग्स :केरलऑस्ट्रेलियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा