लाइव न्यूज़ :

2 साल के बाघ शावक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

By अनुभा जैन | Updated: January 30, 2024 12:44 IST

सोमवार रात 11 बजे मंदाकल्ली में मैसूरु हवाई अड्डे के पास मैसूर-नंजनगुड राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने 2 वर्षीय नर बाघ शावक को टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमैसूर-नंजनगुड राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने 2 वर्षीय बाघ शावक को टक्कर मारीबाघ शावक की मौके पर ही मौत हो गईबाघ शावक की पहचान टी 6 के रूप में हुई

बेंगलुरु: सोमवार रात 11 बजे मंदाकल्ली में मैसूरु हवाई अड्डे के पास मैसूर-नंजनगुड राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने 2 वर्षीय नर बाघ शावक को टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ और बाघ के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृत बाघ की पहचान टी 6 के रूप में की गई और इसे पिछले साल नवंबर में क्षेत्र में एक कैमरा ट्रैप पर देखा गया था। उप वन संरक्षक (प्रादेशिक प्रभाग) के.एन.बसवराज ने कहा कि यह बाघ नंजनगुड के पास अपनी मां के साथ देखे गए चार शावकों में से एक था। चारों शावकों का नाम टी 6, टी 7, टी 8 और टी 9 रखा गया।

सहायक वन संरक्षक लक्ष्मण ने बताया कि जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ, वह वन क्षेत्र नहीं है बल्कि वहां बंजर भूमि है। प्रबल संभावना यह है कि शिकार की तलाश में बाघ बांदीपुर टाइगर रिजर्व या वन क्षेत्र से बाहर आ गया और रास्ता भटक गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, कार जब्त कर ली गई है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार चामराजनगर की सुशीला के नाम पर पंजीकृत थी लेकिन वह गाड़ी नहीं चला रही थी। वन विभाग के अधिकारियों को गश्त के लिए वाहन के साथ तैनात किया गया है और एहतियात के तौर पर वन्यजीव चेतावनी प्रणाली के माध्यम से संदेश भेजे गए हैं।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के नियमों के अनुसार, वन संरक्षक, मैसूरु सर्कल और एनटीसीए प्रतिनिधि की उपस्थिति में मैसूरु और बांदीपुर के पशु चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया था। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि तीन बाघ अभयारण्य हैं, जिनमें नागरहोल टाइगर रिजर्व, बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व और बांदीपुर टाइगर रिजर्व शामिल हैं। 2023 की जनगणना के अनुसार कर्नाटक में बाघों की संख्या 563 आंकी गई है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा