लाइव न्यूज़ :

मां की मौत के बाद नाबालिग लड़की से 17 लोगों ने किया रेप, 8 रिश्तेदारों पर भी आरोप

By अनुराग आनंद | Updated: February 3, 2021 10:31 IST

पिछले कुछ महीनों से लड़की एक पत्थर तोड़ने वाले क्रेशर पर काम कर रही थी. यहां वह एक बस चालक के संपर्क में आई जिसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उसका यौन शोषण किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि हमने उसकी मौसी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।मां की मौत के बाद लड़की अपनी मौसी के साथ रह रही थी, यहां उसे 8 रिश्तेदारों ने वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास किया।

नई दिल्ली: कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 9 लोगों की  गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने पिछले 5 माह में 17 लोगों द्वारा रेप किए जाने का आरोप लगाया है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि लड़की ने 8 रिश्तेदारों पर भी रेप करने व करवाने का आरोप लगाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन आरोपियों को श्रृंगेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें नाबालिग लड़की की मौसा भी हैं, जिन्होंने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था।

मौसी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है-

अधिकारी ने कहा कि हमने उसकी मौसी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने उसे वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर किया था, या उसका यौन उत्पीड़न किया था। नौ अन्य लोगों को पुलिस तालाश रही है, जिन्होंने लड़की का यौन शोषण किया था।

तीन साल पहले मां की मौत के बाद लड़की अपनी मौसी के साथ रहने लगी-

पुलिस के अनुसार, तीन साल पहले मां की मौत के बाद लड़की अपनी मौसी के साथ रहने लगी थी। पिछले कुछ महीनों से वह एक स्टोन क्रशिंग (पत्थर तोड़ने) का काम कर रही थी और एक बस चालक के संपर्क में आई जिसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उसका यौन शोषण किया।

नाबालिग लड़की की मौसी ने उसे वेश्यावृत्ति में धकेला- 

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया, वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने कहा कि उसकी मौसी को इसके बारे में पता था और उसने यह सब उसके साथ होने दिया। यही नहीं उसकी चाची ने बाद में लड़की को वेश्यावृत्ति करने के लिए भी पेरशान किया।

पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया-

इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, अनैतिक तस्करी अधिनियम और बाल श्रम अधिनियम के अलावा तस्करी, बलात्कार और मिलीभगत के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :रेपदुष्कर्मकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो