लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में एक महिला ने लगाया 139 लोगों पर लगाया बलात्कार करने का आरोप

By भाषा | Updated: August 22, 2020 05:49 IST

महिला की शिकायत के मुताबिक 139 लोगों ने बीते वर्षों में उसका अलग-अलग स्थान पर यौन शोषण किया तथा धमकी दी। वह आरोपियों के डर के कारण पुलिस में इतने समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा पाई

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने आरोप लगाया है कि बीते वर्षों में 139 लोगों ने उसका बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

हैदराबाद: एक महिला ने आरोप लगाया है कि बीते वर्षों में 139 लोगों ने उसका बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का विवाह के सालभर बाद 2010 में तलाक हो गया था।

उसने शिकायत में कहा कि उसके पूर्व पति के कुछ परिजनों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। पुंजागुट्टा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

महिला की शिकायत के मुताबिक 139 लोगों ने बीते वर्षों में उसका अलग-अलग स्थान पर यौन शोषण किया तथा धमकी दी। वह आरोपियों के डर के कारण पुलिस में इतने समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा पाई। 

बलात्कार के बाद छात्रा की हत्या, शव को तेजाब से जलाया

वहीं, बीते दिनों यूपी के भदोही जिले के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर पहचान छिपाने के मकसद से शव को तेजाब से जला दिया गया ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली इलाके के धौरहरा स्थित एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की सोमवार को मवेशी चराने गयी थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गयी। उसका शव बुधवार दोपहर वरुणा नदी में पाया गया। शव का ऊपरी आधा हिस्सा तेजाब से जलाया गया था।

परिजन ने लड़की की जीन्स देखकर उसकी पहचान की। लड़की के परिजन का आरोप है कि उन्होंने उसकी बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की आशंका जतायी थी, मगर इसके बावजूद पुलिस ने घोर लापरवाही बरती।

टॅग्स :तेलंगानारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?