लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: कांग्रेस को चुनाव जीतने का विश्वास, 'आप', कांग्रेस का खेल बिगाड़ने को तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2023 12:52 IST

कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जीत को लेकर पार्टी आश्वसत है। उन्होंने पिछले चुनावों में किए वादे सरकार ने पूरे कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी जीत रही हैअब कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए आप ने भी कमर कस ली हैदोनों ही 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सी भी हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार ने काफी काम किया है, जिसकी वजह से विधानसभा चुनाव में जीत पक्की है। हालांकि, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी अपनी कमर कस ली है और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। 

कांग्रेस जहां दोबारा सत्ता हासिल करने के मकसद से अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने जा रही है। चुनावी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि छ्त्तीसगढ़ की जनता पर पूरा विश्वास है और राज्य सरकार ने लोगों के लिए काफी काम किया है। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा चुनाव में जो भी वायदे प्रदेश की जनता से किए थे, वे सभी वायदे पूरे कर दिए। 

कांग्रेस नेता शैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को भारी मतों और बड़ी आसानी से पार्टी जीतेगी। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी भी चुनावी समर में उतर चुकी है और आप की मानें तो वो राज्य के चुनाव कांग्रेस के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं। इससे होगा ये कि कांग्रेस का बना बनाया खेल बिगड़ सकता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के साथ 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा भी है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में दिल्ली, पंजाब मॉडल के नाम पर वहां की जनता से केजरीवाल को एक मौका देने की अपील कर रही है। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में आप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से केजरीवाल को वोट देने की अपील कर रहे हैं। आप अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम भी कर रही है। आप के मुताबिक, विधानसभा चुनावों में बिना किसी गठबंधन के पार्टी अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी।

गठबंधन में है, लेकिन एक-दूसरे का आरोप2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, आप, जेडीयू, समाजवादी पार्टी, आरजेडी सहित अन्य दलों ने मिलकर गठबंधन किया। इस गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखा गया है। इंडिया की मानें तो इसका गठन प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार इस पद न पहुंचने के लिए किया गया है। लेकिन, चुनाव आते ही कांग्रेस और आप में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह बात छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव है। 

टॅग्स :कांग्रेसआम आदमी पार्टीLegislative Assemblyविधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय