लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Fifth Phase 2024: गांव में 'विकास' नहीं आया, ग्रामीणों ने लिया फैसला, नहीं देंगे वोट

By धीरज मिश्रा | Updated: May 20, 2024 17:57 IST

Lok Sabha Election Fifth Phase 2024: लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को पांचवें चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान हुआ। जहां एक तरफ भयंकर गर्मी में भी वोटर बाहर निकले और अपने मत का इस्तेमाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के हिसामपुर में सैकड़ों लोगों ने वोट का बहिष्कार कियाग्रामीणों के अनुसार, गांव में विकास कार्य नहीं हुए ग्रामीणों ने कहा, हर बार हमारी अपीलों को अनसुना कर दिया गया है

Lok Sabha Election Fifth Phase 2024:  लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को पांचवें चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान हुआ। जहां एक तरफ भयंकर गर्मी में भी वोटर बाहर निकले और अपने मत का इस्तेमाल किया। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश और झारखंड के तीन गांव के ग्रामीणों ने वोट न देने का ऐलान किया। इनमें दो गांव उत्तर प्रदेश के हैं और एक झारखंड का है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आश्वासन दिया गया कि विकास होगा। लेकिन, नहीं हुआ, इसलिए इस चुनाव में बहिष्कार कर रहे हैं।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के हिसामपुर में सैकड़ों लोग आज अपने घर पर हैं। ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव ने कहा कि गांव में कोई विकास नहीं हुआ है। निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा हमारी ओर से की गई अपीलों को अनसुना कर दिया गया है। गांव के लिए कोई सड़क नहीं है। हमें कहीं भी जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए ट्रैक पार करना पड़ता है। लगभग एक दर्जन लोग ट्रेन से कटकर मर चुके हैं, लेकिन ओवरब्रिज बनाने का वादा पूरा नहीं हुआ।

कौशांबी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व एक दशक से भाजपा के विनोद सोनकर कर रहे हैं। उनसे पहले समाजवादी पार्टी के शैलेन्द्र कुमार स्थानीय सांसद थे। वहीं, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के परहाजी गांव में हिसामपुर जैसा ही दृश्य देखने को मिला। इधर, ग्रामीणों ने कहा कि वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे क्योंकि कल्याणी नदी पर पुल की उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी नहीं हुई है। 

यहां एक भी वोट नहीं डाला गया

कुसुम्भा गांव झारखंड की हज़ारीबाग़ लोकसभा सीट का हिस्सा है, जिसने 2009 के चुनाव के बाद से भाजपा को लगातार जीत दिलाई है। गांव के 2,000 से अधिक मतदाता आज मतदान केंद्रों से दूर रहे। दोपहर तक दो बूथों पर एक भी वोट नहीं पड़ा था। डिप्टी कमिश्नर नैन्सी सहाय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कुसुंभा में दो मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया है।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअयोध्याफ़ैज़ाबादउत्तर प्रदेशझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो