लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 5Th Phase 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे', वोटे देने के बाद बोले आचार्य सत्येन्द्र दास

By धीरज मिश्रा | Updated: May 20, 2024 12:48 IST

मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा सरकार सत्ता में आएगी, मैंने इस भावना के साथ वोट किया है

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने डाला वोटमोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा सरकार सत्ता में आएगीपीएम मोदी के साथ राम लला का आशीर्वाद है

Lok Sabha Elections 2024: अयोध्या स्थित राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि मैं चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बने। उन्होंने कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अब लोगों की भावना है क्योंकि पीएम मोदी ने वह किया है जो अन्य नहीं कर सके। आचार्य ने सोमवार को अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मतदान हर किसी का अधिकार है और किसी को भी इसे छोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा सरकार सत्ता में आएगी, मैंने इस भावना के साथ वोट किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ राम लला का आशीर्वाद है।

पांचवें चरण का मतदान

सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांचवें चरण के मतदान हुए। 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों  पर मतदान जारी है। खबर लिखे जाने तक सुबह 11 बजे तक 23.7 फीसदी मतदान हुआ है। इस पांचवें चरण के मतदान में रायबरेली और अमेठी सीट पर भी मतदान हो रहा है। रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं। राहुल गांधी ने रायबरेली की प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन किया।

फिल्मी कलाकारों ने डाले वोट

पांचवें चरण के तहत मुंबई में फिल्मी कलाकार भी घर से बाहर निकले और अपने मत का प्रयोग किया। धमेंद्र से लेकर अनिल कपूर, हेमा मालिनी से लेकर गोविंद जैसे दिग्गज कलाकारों ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। साथ ही मतदान के लिए इन कलाकारों ने अन्य लोगों को काफी प्रेरित किया। 

गर्मी ने किया बेहाल

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग भरपूर कोशिश कर रहा है। लेकिन, तापमान का पारा लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि दोपहर में ज्यादा लोग मतदान के लिए नहीं निकल रहे हैं। हालांकि, सुबह-सुबह कामकाजी लोगों ने जाकर अपने मत का इस्तेमाल किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेशअयोध्याराम मंदिरनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?