लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Odisha: 'मेरे दिल में बहुत बड़ा दर्द होता है', ओडिशा की चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 20, 2024 11:57 IST

ओडिशा की महिलाओं के लिए भाजपा ने एक बहुत बड़ी योजना बनाई है। भाजपा की सुभद्रा योजना ओडिशा की हर बहन को बहुत मदद करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को किया संबोधित पीएम ने कहा, 10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगापीूएम ने कहा, ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए वो बीजेडी सरकार किसी भी हालत में नहीं दे सकती

Narendra Modi In Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओडिशा में थे। यहां पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं गुजरात से आया हूं, मैं सोमनाथ की धरती से आया हूं, मैं यहां जगन्नाथ की धरती को प्रणाम करने आया हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब मैं यहां पर गरीबी देखता हूं तो मेरे दिल में बहुत बड़ा दर्द होता है। उन्होंने कहा कि बीजेडी सरकार की वजह से यहां हमारी माताओं-बहनों को घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है।

मोदी दिल्ली से आपको मुफ्त चावल देने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां की सरकार के लोग उसमें अपना फोटो लगते हैं और आपके हिस्से का चावल बाहर बेच देते हैं। इसलिए, ओडिशा की महिलाओं के लिए भाजपा ने एक बहुत बड़ी योजना बनाई है। भाजपा की सुभद्रा योजना ओडिशा की हर बहन को बहुत मदद करने वाली है।

मोदी सरकार ने आदिवासी परिवारों के लिए वनधन योजना बनाई, इसके माध्यम से वन उत्पादों की खरीद एमएसपी पर होती है।  पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में 3,500 से अधिक वनधन केंद्र हैं। आप यहां भाजपा की सरकार बनाइए, भाजपा ओडिशा के बेटे या बेटी को ही यहां का मुख्यमंत्री बनाएगी। 10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।

क्योंकि, इस बीजेडी सरकार का जाना तय है। यहां ओडिशा में भी पौने 200 वनधन केंद्र खुले हैं, इनमें 80 से अधिक वन उत्पादों की खरीद एमएसपी पर होती है। लेकिन, बीजेडी सरकार आपको  वन उपज पर सही एमएसपी तक नहीं देती। 21वीं सदी के ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए। वो बीजेडी सरकार किसी भी हालत में नहीं दे सकती। पीएम मोदी ने कहा कि इस शताब्दी के अब तक के पूरे हिस्से में आप बीजेडी को मौका दे चुके हैं। अब समय आ गया है कि आप बीजेडी की ढीली-ढाली नीतियों, ढीला-ढाले काम और धीमी रफ्तार को छोड़कर भाजपा की तेज रफ्तार सरकार चुनें।

टॅग्स :ओड़िसाओडिशा विधानसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJPलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो