छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल का आज गठन, ये 9 विधायक होंगे सीएम विष्णु देव साय की कैबिनेट का हिस्सा

By अंजली चौहान | Published: December 22, 2023 07:25 AM2023-12-22T07:25:05+5:302023-12-22T07:26:11+5:30

छत्तीसगढ़ में आज कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है जिसमें नौ विधायक शपथ लेने वाले हैं।

Cabinet formed today in Chhattisgarh these 9 MLAs will be part of CM Vishnu Dev Sai cabinet | छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल का आज गठन, ये 9 विधायक होंगे सीएम विष्णु देव साय की कैबिनेट का हिस्सा

छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल का आज गठन, ये 9 विधायक होंगे सीएम विष्णु देव साय की कैबिनेट का हिस्सा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बने विष्णु देव साय की कैबिनेट का आज गठन होने जा रहा है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने राज्यपाल भवन नौ कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा की जो शपथ लेंगे।

इन नौ मंत्रियों में बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ सीएम ने नामों का ऐलान करते हुए कहा कि बाकी मंत्रियों को भी जल्द शामिल किया जाएगा। शुक्रवार गवर्नर हाउस में हमारे मंत्रिमंडल के नये सदस्य शपथ ले रहे हैं, जिनमें बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने कहा, ये नौ लोग राज्यपाल भवन में शपथ लेंगे। इससे पहले 17 दिसंबर को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट गठन में सोशल इंजीनियरिंग और बंटवारे को तरजीह दी गई थी। इसके साथ ही चुनावी घोषणापत्र और पार्टी के एजेंडे को लेकर भी गहन चर्चा हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट गठन को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साहू और विजय शर्मा आदि मौजूद थे।

बैठक में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे। ये मुलाकात भी एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। विष्णु साई ने 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ ली। विष्णु देव ने 1999 से 2014 तक रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीते। 

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने छत्तीसगढ़ में किरण सिंह देव को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से किरण सिंह देव का मुकाबला कांग्रेस के जतीन जयसवाल से था और जयसवाल ने 29,834 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) का हिस्सा बनकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। बस्तर क्षेत्र में जगदलपुर एकमात्र अनारक्षित सीट है। वह अरुण साव का स्थान लेने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। साव के साथ विजय शर्मा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। 

7 और 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हराकर भाजपा राज्य में सत्ता में वापस आई। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए। 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 54 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर विजयी रही।

Web Title: Cabinet formed today in Chhattisgarh these 9 MLAs will be part of CM Vishnu Dev Sai cabinet

छत्तीसगढ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे