लाइव न्यूज़ :

व्हाइटहैट जूनियर के संस्थापक करण बजाज ने कंपनी छोड़ी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस द्वारा कोडिंग मंच व्हाइटहैट जूनियर का अधिग्रहण करने के एक साल बाद उसके संस्थापक करण बजाज ने बुधवार को कंपनी छोड़ने की घोषणा की।

तृप्ति मुखर्जी संगठन का नेतृत्व करेंगी, जो इससे पहले ग्राहक अनुभव और वितरण प्रमुख थीं।

लिंक्डइन पर एक पोस्ट में बजाज ने 2018 में स्थापित इस कंपनी से अपनी विदाई की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नए रास्तों पर आगे बढ़ रहा हूं। इसके साथ ही 17,000 से अधिक कर्मचारियों और शिक्षकों के प्रति मेरी अत्यधिक कृतज्ञता, जो सिर्फ दो साल पहले तक मेरे जीवन का हिस्सा नहीं थे। किसी भी तरह से मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। मैं आप में से लगभग हर एक को जानता हूं और आपको हमेशा बेहद गर्मजोशी से याद रखूंगा।’’

बजाज ने बायजूस के संस्थापक बायजू रवींद्रन को भी धन्यवाद दिया।

बायजूस ने अगस्त 2020 में 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 2,240 करोड़ रुपये) में व्हाइटहैट जूनियर का अधिग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट