लाइव न्यूज़ :

विस्तार ने घरेलू यात्रियों के लिए ताजा शाकाहारी भोजन परोसने की सुविधा फिर शुरू की

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर विमानन कंपनी विस्तार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने घरेलू यात्रियों के लिए ताजा शाकाहारी भोजन परोसने की सुविधा वापस शुरू कर दी है।

कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के कारण कंपनी पिछले वर्ष मई के बाद से पहले से तैयार यानी पैक किये हुए भोजन को ही घरेलू यात्रियों को परोस रही थी।

विस्तार ने अपनी घरेलू उड़ानों की सभी श्रेणियों-एकोनॉमी, प्रीमियम और बिजनेस के लिए 'इन-फ्लाइट भोजन' के नयी सुविधा की घोषणा की है।

विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले साल अगस्त में विमानन कंपनियों को सभी घरेलू उड़ानों में पहले से पैक हल्के आहार, पेय पदार्थ और भोजन परोसने या बेचने की अनुमति दी थी।

इसके बाद नियामक ने इस वर्ष अप्रैल में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विमानन कंपनियों को केवल दो घंटे से अधिक समय वाली घरेलू उड़ानों में भोजन परोसने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?