लाइव न्यूज़ :

वेंचर कैटेलिस्ट्स की भारतीय स्टार्टअप्स में 10.8 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना

By भाषा | Updated: December 16, 2021 12:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर शुरूआती दौर में स्टार्टअप कंपनियों में निवेश करने वाली वेंचर कैटेलिस्ट्स वर्ष 2022 के दौरान 300 भारतीय स्टार्टअप्स में 10.8 करोड़ डॉलर (करीब 824 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है।

वेंचर कैटालिस्ट्स समूह को 2016 में अपूर्व रंजन शर्मा, अनिल जैन, अनुज गोलेचा और गौरव जैन ने शुरू किया था। समूह ने 2021 के दौरान 207 समझौते किए तथा 178 अद्वितीय स्टार्टअप में निवेश किया।

वेंचर कैटालिस्ट्स ग्रुप के सह-संस्थापक और अध्यक्ष अपूर्व रंजन शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्ष 2022 में हमारा लक्ष्य 10.8 करोड़ डॉलर का निवेश करना है और इसके लिए हम 300 अद्वितीय स्टार्ट-अप को लक्षित कर रहे हैं।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘हम वित्तीय प्रौद्योगिकी, शिक्षा प्रौद्योगिकी, कृषि प्रौद्योगिक, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में निवेश करना जारी रखेंगे। हमें उम्मीद है कि 2022 में डी2सी (सीधे उपभोक्ताओं के लिए) श्रेणी का दबदबा होगा और इनमें से कई स्टार्टअप छोटे शहरों से उभरेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?