लाइव न्यूज़ :

नवंबर में वनस्पति तेल का आयात छह प्रतिशत बढ़कर 11.73 लाख टन पर

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर कच्चे सोयाबीन तेल का आयात अधिक होने की वजह से नवंबर में वनस्पति तेलों का आयात छह प्रतिशत बढ़कर लगभग 11.73 लाख टन हो गया।

वनस्पति तेलों में खाद्य और अखाद्य दोनों ही तेल शामिल होते हैं।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने एक बयान में कहा, ‘‘नवंबर, 2021 के दौरान वनस्पति तेलों का आयात 11,73,747 टन का हुआ है जो अक्टूबर, 2021 में 10,60,549 टन और नवंबर, 2020 के दौरान 11,02,899 टन रहा था।’’

खाद्य तेलों का आयात पिछले महीने बढ़कर 11,38,323 टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 10,83,329 टन था। अखाद्य तेल का आयात एक साल पहले के समान महीने में 19,570 टन से बढ़कर 34,924 टन हो गया।

खाद्य तेल श्रेणी में, सोयाबीन तेल का आयात नवंबर, 2021 में तेजी से बढ़कर 4,74,160 टन हो गया, जो पिछले साल के इसी महीने में 2,50,784 टन था।

कच्चे पाम तेल का आयात 5,89,268 टन से गिरकर 4,77,160 टन रह गया, लेकिन रिफाइंड पाम तेल का आयात 10,000 टन से बढ़कर 58,267 टन हो गया।

इंडोनेशिया और मलेशिया पाम तेल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं, जबकि अर्जेंटीना और ब्राजील भारत को सोयाबीन तेल का निर्यात करते हैं।

एसईए के अनुसार, भारत की खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता 2.2-2.25 करोड़ टन की कुल खपत का लगभग 65 प्रतिशत है। देश मांग और घरेलू आपूर्ति के बीच की खाई को पाटने के लिए 1.3-1.5 करोड़ टन तेलों का आयात करता है।

महामारी के कारण, पिछले दो विपणन वर्षों (नवंबर से अक्टूबर) के दौरान, आयात लगभग 1.3 करोड़ टन तक कम हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं माधुरी पटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारतपिता-भाई से अलग होकर नई पार्टी?, बीआरएस छोड़ने के 7 माह बाद कविता ने तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की, देखिए वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल