लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 27, 2026 17:09 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कृत्रिम मेधा अवसंरचना विकसित करने के लिए स्टार्टअप पुच एआई के साथ हस्ताक्षर किये गये 25,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को रद्द कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कंपनी की वित्तीय साख में कमी का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है.वित्तीय साख संदिग्ध पाए जाने पर कंपनी के निर्देशकों से जरूरी दस्तावेजों मांगे गए थे.मुख्यमंत्री योगी खुद सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी थी.

लखनऊः बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी पूछ एआई के साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए 25 हजार करोड़ रुपए के एमओयू (समझौता ज्ञापन) को इन्वेस्ट यूपी ने निरस्त कर दिया है. इस एमओयू को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देश भर में खूब किरकिरी हुई थी. मुख्यमंत्री योगी खुद सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी थी. यहीं नहीं पूछ एआई के साथ हुए एमओयू को लेकर इन्वेस्ट यूपी के अफसरों को जांच करने के आदेश भी जारी करने पड़े थे. इन्वेस्ट यूपी के सीओ विजय किरन आनंद के मुताबिक पूछ एआई कंपनी की वित्तीय साख संदिग्ध पाए जाने पर कंपनी के निर्देशकों से जरूरी दस्तावेजों मांगे गए थे.

यह दस्तावेज पूछ एआई के संस्थापक सिद्धार्थ भाटिया ने सरकार को उपलब्ध नहीं कराए तो पूछ एआई से चार दिन पहले किए गए 25,000 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू रद्द कर दिया गया. अब यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में इन्वेस्ट यूपी के कुछ कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी क्योंकि पूछ एआई के साथ एमओयू करने के पहले इस कंपनी की वित्तीय साख की जांच करने में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मुख्यमंत्री की देश भर में फजीहत हुई.

इस तरह रद्द हुआ एमओयू

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को प्रदेश सरकार ने एआई पार्क की स्थापना के लिए पूछ एआई के साथ 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू साइन किया था. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर दी. इसकी के बाद सोशल मीडिया पर पूछ एआई की वितीय हैसियत को लेकर सवाल खड़े किए गए.

लिखा गया यूपी सरकार ने करीब 50 लाख रुपए के सलाना टर्नओवर वाली कंपनी के साथ 25 हजार करोड़ रुपए का एमओयू साइन किया है. इस तरह की जानकारी सामने आने पर प्रदेश सरकार बैकफुट पर आई और मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर यह लिखा कि अगर इस कंपनी की क्षमता काम करने की नहीं है तो उसके साथ किया गया करार निरस्त किया जाएगा.

सीएम योगी के ऐलान के बाद भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया था. अखिलेश ने यहां तक कह दिया था कि पूछ एआई से ही पूछ लेते कि उसकी क्षमता कितनी है. अखिलेश ने यह भी कहा कि  यूपी सरकार एमओयू और निवेश के नाम पर लोगों को गुमराह करने में जुटी है.

जबकि अजय राय ने प्रदेश सरकार से अब तक किए गए एमओयू की लिस्ट जारी करने की मांग योगी सरकार से की. इस मामले के तूल पकड़ते देख इन्वेस्ट यूपी के सीओ विजय किरन आनंद ने पूछ एआई के संस्थापक सिद्धार्थ भाटिया को एक नोटिस के जरिए कंपनी के बिजनेस प्लान के साथ-साथ वित्तीय स्थिति और डीपीआर के बारे में जानकारी मांगी थी.

सिद्धार्थ भाटिया को इस संबंध में तीन दिनों में दस्तावेज़ उपलब्ध कराने को कहा गया, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई जवाब न मिलने के कारण उसके साथ किया गया एमओयू रद्द कर दिया गया है.अब इस मामले में इन्वेस्ट यूपी के जिन अफसरों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ भी जल्दी की एक्शन लिया जाएगा. इन्वेस्ट यूपी के सीओ का यह कहना है. 

टॅग्स :ऐपबेंगलुरुउत्तर प्रदेशकर्नाटकयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?