लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने वैश्विक कॉरपोरेट मुनाफे पर 15 प्रतिशत न्यूनतम कर का प्रस्ताव रखा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 10:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 मई (एपी) अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिका स्थित कंपनियों के विदेशी मुनाफे पर कम से कम 15 प्रतिशत की दर से वैश्विक कॉरपोरेट कर का समर्थन करता है, जबकि इससे पहले उसने न्यूनतम 21 प्रतिशत कर लगाए जाने की बात कही थी।

इससे पहले आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) और समूह-20 देशों ने न्यूनतम कॉरपोरेट कर की दर पर एक समझौता करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद यह पेशकश की गई।

विभिन्न देशों द्वारा कॉरपोरेट कर की दरों में कटौती और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने की प्रतिस्पर्धा रोकने के लिए इस समझौते की जरूरत महसूस की गई।

ओईसीडी का अनुमान है कि सरकारों को उन कंपनियों के द्वारा सालाना 240 अरब अमरीकी डालर तक का नुकसान होता है, जो अपनी कर देनदारी को कम करने के लिए देशों के बीच आय को स्थानांतरित करती हैं।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कॉरपोरेट कर की दरों में कटौती की प्रतिस्पर्धा संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों की राजस्व जुटाने की क्षमता को कम कर रही है।’’

साथ ही मंत्रालय ने कहा कि उसके प्रस्ताव को दूसरे देशों ने सकारात्मक रूप से लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?